झारखंड में एक लाख प्रवासियों को वापस लाया गया:रामेश्वर उरांव
प्रवासियों को अब तक देश के विभिन्न भागों से वापस लाया जा चुका है और
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के लगभग एक लाख
प्रवासियों को अब तक देश के विभिन्न भागों से वापस लाया जा चुका है और
राज्य सरकार बचे हुए अन्य प्रवासियों को शीघ्रता से वापस लाने के लिए कृतसंकल्प है।
कांग्रेस के केन्द्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस में उरांव ने यह जानकारी दी।
उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश,
हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश समेत
तमाम राज्यों से अपने प्रवासी श्रमिकों को लाने में जुटी हुई है।
उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख लोगों को वापस लाया गया है जबकि शेष को लाने के लिए हर संभव कदम उठाये जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)