नोएडा: रेड जोन में शामिल गौतम बुद्ध नगर में COVID-19 के 72 प्रतिशत मरीज हुए स्वस्थ, अब तक 242 संक्रमित

उत्तर प्रदेश के रेड जोन जनपदों में शामिल गौतम बुद्ध नगर में राहत की खबर यह है कि यहां कोविड-19 से संक्रमित पाए गए मरीजों में से 72 प्रतिशत मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. शुक्रवार शाम को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल से तीन महिलाओं सहित चार लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई.

कोरोना से जंग (Photo Credit- PTI)

नोएडा, 16 मई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रेड जोन जनपदों में शामिल गौतम बुद्ध नगर में राहत की खबर यह है कि यहां कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाए गए मरीजों में से 72 प्रतिशत मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे के अनुसार गौतम बुद्ध नगर में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 242 मरीज मिले हैं जिनमें 173 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं.

उन्होंने बताया कि यहां पर संक्रमित मरीजों की स्वस्थ होने की दर करीब 72 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि 242 मरीजों में चार लोगों की मौत हुई है. अधिकारी ने बताया कि कुल 69 मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. उनमें भी ज्यादातर मरीज खतरे से बाहर है. कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का कहर: COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 45 लाख के पार, 3 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

उन्होंने बताया कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं यहां के सभी विकास प्राधिकरण लगातार कार्यरत है. उन्होंने बताया कि शहर में लगातार सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है. कई टीमें बनाकर घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है तथा हर व्यक्ति की यात्रा तथा मेडिकल इतिहास की जानकारी पता करने का प्रयास किया जा रहा.

शुक्रवार शाम को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल से तीन महिलाओं सहित चार लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई. अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जिम्स अस्पताल से 70 प्रतिशत मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड