बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1,000 पार

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि एक 26 वर्षीय युवती के संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही पटना जिले में संक्रमण का 100वां मामला सामने आया।

जमात

पटना, 15 मई बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 1,018 हो गये। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि एक 26 वर्षीय युवती के संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही पटना जिले में संक्रमण का 100वां मामला सामने आया।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढ़ी जिले में एक—एक मरीज) की मौत हो चुकी है।

राज्य में 22 मार्च को पहले दो मामले सामने आए थे और 19 अप्रैल तक ये मामले 100 से अधिक हो चुके थे।

राज्य में ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ और अन्य वाहनों से प्रवासियों की वापसी के साथ ही संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि हुई है।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चार मई से 15 मई (सुबह 10 बजे) के बीच 358 प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि दो मई को पहली ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ राज्य के दानापुर पहुंची और तब से लेकर अब तक 2.46 लाख लोग राज्य आ चुके हैं।

नालंदा में सेवारत 2017 बैच के एक आईएएस अधिकारी के संक्रमित होने की मंगलवार को पुष्टि हुई थी।

राज्य में 32 पुलिसकर्मियों के भी संक्रमित होन की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट