एजेंसी न्यूज
यूएस ओपन न्यूयार्क में ही आयोजित करने की योजना बना रहा है यूएसटीए
Bhashaकई रिपोर्टों में कहा गया कि यूएसटीए के अधिकारी 31 अगस्त से 13 सितंबर के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट को इंडियन वेल्स या ओरलैंडो में आयोजित कर सकते हैं।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास बादल का निधन
Bhashaपंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता गुरदास सिंह बादल का बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया. वह 90 साल के थे. बादल ने बृहस्पतिवार करीब मध्य रात्रि में मोहाली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनकी पत्नी का मार्च में निधन हो गया था.
सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी 9,100 के स्तर पर पहुंचा
Bhashaप्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की गिरावट हुई. घरेलू निवेशकों की धारणा कमजोर होने के बीच एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर घाटे में कारोबार कर रहे थे. शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार से 2,152.52 करोड़ रुपये निकाले.
देश में कोरोना वायरस से अब तक 2,649 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 81,970 तक पहुंची: मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 51,401 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 27,919 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।
पीएम मोदी ने COVID-19 के हालात पर बिल गेट्स के साथ की थी चर्चा, Bill Gates ने जवाब में जो कहा उसपर हर भारतीय को होगा गर्व
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और परोपकार कार्य से जुड़े बिल गेट्स ने गुरुवार को कोविड-19 को लेकर वैश्विक प्रतिक्रिया और महामारी से निपटने के लिए वैज्ञानिक नवाचार और अनुसंधान में वैश्विक समन्वय के महत्व पर चर्चा की. वहीं पीएम मोदी से बातचीत के बाद बिल गेट्स ने बातचीत और साझेदारी के लिए उन्होंने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी। महामारी का मुकाबला करने के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है. भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए काम करती है, और सभी के लिए वैक्सीन, परीक्षण और उपचार की पहुंच का मार्ग प्रशस्त करती है.
ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर फिर बातचीत से इनकार किया
Bhashaकोरोना वायरस से दुनिया भर में तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 80,000 सिर्फ अमेरिका से हैं।
बेंगलुरु: यात्रियों ने पृथक-वास में जाने से किया इनकार, 19 यात्रियों ने विशेष ट्रेन से लौटने का किया फैसला
Bhashaदिल्ली से एक विशेष ट्रेन में बृहस्पतिवार सुबह बेंगलुरु पहुंचने वाले यात्रियों में से 19 ने उसी ट्रेन से अपने राज्यों को लौटने का फैसला किया है. रेलवे ने बताया कि राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस और रेलवे अधिकारियों द्वारा चर्चा के बाद उनमें से अधिकतर पृथक-वास में जाने को राजी हो गए. वे टिकट का किराया देने को भी सहमत हो गए थे.
भारत-अमेरिका के बीच सहयोग की अभी सबसे अधिक जरूरत : राजदूत तरणजीत सिंह संधू
Bhashaसंधू ने प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों के साथ बृहस्पतिवार को हुए ऑनलाइन संवाद में कहा, “कोविड-19 ने हमें पहले से कहीं अधिक सहयोग की जरूरत महसूस कराई है। हमारे प्रधानमंत्री ने चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक समन्वित प्रतिक्रिया पर जोर दिया है, जबकि हम इस संकट का सामना करने के लिए घरेलू क्षमताओं को भी मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।”
ट्रंप ने चीन से सारे रिश्ते तोड़ने की धमकी दी
Bhashaजानलेवा संक्रमण ने दुनियाभर में तकरीबन तीन लाख लोगों की जान ले ली है जिनमें 80,000 से ज्यादा अमेरिकी शामिल हैं.
अंडरवर्ल्ड डॉन रहे एन मुथप्पा राय की कैंसर के कारण हुई मौत, हत्या और साजिश समेत 8 मामलों में गिरफ्तारी का वारंट किया गया था जारी
Bhashaअंडरवर्ल्ड डॉन रहे एन मुथप्पा राय की शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में कैंसर से जूझते हुए मौत हो गई. अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि 68 वर्षीय राय पिछले एक साल से मस्तिष्क कैंसर से पीड़ित था. राय ने 2011 में तुलु फिल्म ‘कांचिल्डा बाले’ और 2012 में कन्नड़ फिल्म ‘कटारी वीरा सुरसुंदरंगी’ में अभिनय किया था.
बुंदेसलीगा में कोच को महंगा पड़ा टूथपेस्ट खरीदना
Bhashaइस 48 वर्षीय कोच ने कहा, ‘‘मैंने होटल से बाहर निकलकर गलती की। मैं टूथपेस्ट और क्रीम खरीदने के लिये सुपरमार्केट चला गया था। ’’
कोविड-19 का असर: बायोकॉन का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 42 प्रतिशत घटा
Bhashaबेंगलुरु स्थित बायोफार्मास्युटिकल्स कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी आय इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में छह प्रतिशत बढ़कर 1,644 करोड़ रुपये रही।
ट्रम्प ने चीन से अमेरिकी पेंशन निधि निवेश निकालने की पुष्टि की
Bhashaकोरोना वायरस के प्रकोप के बाद अमेरिका और चीन के संबंध बिगड़ गए हैं। अमेरिका ने कोरोना वायरस से निपटने में चीन के रुख पर निराशा व्यक्त की है। कोरोना वायरस अब तक अमेरिका में 80,000 से अधिक लोगों की जान ले चुका है।
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले
Bhashaभगवान विष्णु को समर्पित इस धाम के खुलने के बाद मानवमात्र के रोग-शोक की निवृत्ति, आरोग्यता एवं विश्व कल्याण की कामना की गयी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से भगवान बद्रविशाल की प्रथम पूजा मानवता के कल्याण हेतु संपन्न की गयी ।
लोग कोरोना वायरस से डरकर घरों के भीतर रहने का जोखिम नहीं उठा सकते: पटेल
Bhashaपटेल ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार और अधिक ढील देने के पक्ष में है ताकि लॉकडाउन से प्रभावित लोग अपने काम-धंधे शुरू कर सकें।
लॉकडाउन के बाद उड़ानों में चालक दल के सदस्य पहनेंगे पीपीई और मास्क
Bhashaभारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन है और सभी वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन बंद है।
राज्यों के साथ केद्र नहीं करता है भेदभाव, वंदे भारत मिशन सभी फंसे हुए भारतीयों के लिए: प्रवक्ता
Bhashaविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव पार्थ चटर्जी के इस आरोप के जवाब में यह टिप्पणी की कि केंद्र राज्यों के साथ भेदभाव कर रहा है।
एम्स में उपचार करा रहे गैर कोविड मरीजों के लिए दिल्ली सरकार ठहरने का इंतजाम करे: अदालत
Bhashaन्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने उम्मीद जतायी कि अगले कुछ सप्ताहों में, कम से कम सीमित तरीके से, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के बाह्य रोगी विभाग को फिर से खोला जाएगा ।
माल्या के मामले में भारत को बड़ी कामयाबी दिलाकर नायक बने सीबीआई अधिकारी सुमन कुमार
Bhashaबंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक रहे माल्या को को बृहस्पतिवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब ब्रिटेन की सर्वोच्च अदालत में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की अनुमति मांगने का उसका आवेदन अस्वीकृत हो गया। अब माल्या के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया 28 दिन के अंदर पूरी करनी होगी।
कोविड-19 एंटीबॉडी जांच किट के लिए जाइडस-कैडिला के साथ ‘नॉन एक्सक्लुसिव’ करार: आईसीएमआर
Bhashaभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक बयान में कहा कि उसके और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) द्वारा विकसित आईजीजी एलिसा जांच किट बाहरी प्रमाणन में 98.7 ग्रहणशीलता वाली और शत प्रतिशत विशिष्टता वाली पाई गयी है।