ओडिशा में कोविड-19 के 65 नये मामले; संक्रमितों की संख्या 737 पहुंची

जाजपुर में कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आए, जबकि गंजाम में 13 और कटक में छह मामले सामने आए। केंद्रपाड़ा और पुरी में चार-चार मामले सामने आए, वहीं तीन मामले खुर्दा और दो-दो मामले मयूरभंज और नयागढ़ में पाए गए।

जमात

भुवनेश्वर, 16 मई ओडिशा में 65 और लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 737 हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जाजपुर में कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आए, जबकि गंजाम में 13 और कटक में छह मामले सामने आए। केंद्रपाड़ा और पुरी में चार-चार मामले सामने आए, वहीं तीन मामले खुर्दा और दो-दो मामले मयूरभंज और नयागढ़ में पाए गए।

उन्होंने कहा कि नए मामलों में से 62 पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं।

संक्रमित पाए गए अन्य तीन व्यक्ति भी पहले से घर में अलग रह रहे थे। उनमें से एक ने कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित राज्य की यात्रा की थी और अन्य दो उसके संपर्क में आए थे।

राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सूत्रों ने बताया कि अब तक कुल 86,140 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 4,221 जांच शुक्रवार को हुई।

ओडिशा के 30 जिलों में से 21 में अब तक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 65 नए मामलों के साथ, राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 737 हो गई।

वर्तमान में राज्य में 568 लोगों का इलाज चल रहा है और 166 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)