एजेंसी न्यूज
लॉकडाउन: सऊदी अरब में फंसी 56 गर्भवती नर्सों को वापस लाने के लिए अदालत में जनहित याचिका दायर
Bhasha‘यूनाइटेड नर्स एसोसिएशन’ की याचिका का जिक्र संबंधित संयुक्त पंजीयक के सामने वेबलिंक के माध्यम से किया गया, जिन्होंने इसे सुनवाई के लिए सोमवार (18 मई) को सूचीबद्ध करने की अनुमति दी है।
सिंगापुर में कोरोना वायरस के 465 नये मामले सामने आये
Bhashaमंत्रालय ने बताया कि जो नये मामले सामने आये है उनमें सिंगापुर के केवल चार नागरिक और स्थायी निवासी (विदेशी) शामिल हैं जबकि शेष विदेशी कर्मचारी हैं।
कोई भी प्रवासी कामगार पैदल अथवा अवैध एवं असुरक्षित वाहन से न आने पाए: योगी
Bhashaउन्होंने कहा कि पुलिस पैदल चलने वालों को जागरूक करते हुए उन्हें रोके। उन्होंने इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
दादरी से ट्रेन प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार के लिए रवाना
Bhashaइस ट्रेन में 1500 प्रवासी मजदूरों को बिहार जाना था लेकिन कुछ मजदूर पहले ही विभिन्न साधनों से बिहार के लिए निकल गए। इस वजह से 522 मजदूरों की सीटें ट्रेन में खाली रही। इस ट्रेन में 22 बोगियां हैं।
कोरोना वायरस: अमेरिका में खुदरा बिक्री अप्रैल में रिकॉर्ड 16 प्रतिशत गिरी
Bhashaअमेरिकी वाणिज्य विभाग ने फुटकर खरीद के बारे में शुक्रवार को एक रपट में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि पिछले 12 महीने में बिक्री 21.6 प्रतिशत गिर चुकी है। इस स्तर की गिरावट कारोबार की कमर तोड़ सकती है।
वधावन परिवार के सदस्यों को यात्रा अनुमति देने वाले आईपीएस अधिकारी ने फिर काम शुरू किया
Bhashaमहाराष्ट्र सरकार ने कपिल और धीरज वधावन को लॉकडाउन के बावजूद पुणे के निकट खंडाला से सतारा जिले के महाबलेश्वर जाने की अनुमति देने के लिये पिछले महीने गृह विभाग में प्रधान सचिव (विशेष) गुप्ता को छुट्टी पर भेजा था।
औरैया सड़क हादसा: दुर्घटना में घायल अन्य 36 मजदूरों के लिए मुआवजे की घोषणा, 24 प्रवासियों की हुई मौत
Bhashaउत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार सुबह ट्रक और एक डीसीएम मेटाडोर की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गये. इन दोनों वाहनों में ज्यादातर पश्चिम बंगाल और झारखंड के मजदूर सवार थे. श्रमिक दिल्ली से आ रहे थे और औरैया कानपुर देहात राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के पास सुबह तीन से साढ़े तीन बजे के बीच चाय पीने के लिये रुके थे तभी यह हादसा हुआ.
औरैया में सड़क दुर्घटना में मजदूरों की मौत पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
Bhashaसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दुर्घटना में प्रवासी मजदूरों की मौत को ‘‘हादसा नहीं हत्या’’ बताया।
राजस्थान में कोरोना वायरस के 177 नए मामले सामने आए
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे तक जयपुर में कुल 122, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में नौ, भीलवाड़ा में छह, अजमेर में चार, सिरोही में दो और कोटा, झुंझुनू तथा भरतपुर में एक एक नया मामला सामने आया। जयपुर के 122 नये मामलों में से 116 तो जिला जेल से ही आए हैं। जयपुर शहर में अब तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या 1507 हो गयी है।
अमेरिका ने चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई पर नए प्रतिबंध लगाए
Bhashaरॉस ने ‘फॉक्स बिजनेस’ से कहा कि एक काफी उच्चस्तर की तकनीकी खामी है जिसके जरिये हुवावेई अमेरिकी प्रौद्योगिकी को प्रभावित करने में सफल रही है।
ओडिशा ने तालचेर के कोयला क्षेत्र में एस्मा को छह माह के लिए बढ़ाया
Bhashaएमसीएल तालचेर के कोयला क्षेत्रों में बार-बार हड़ताल के कारण विद्युत उत्पादन में मुश्किलें पैदा होने से रोकने के लिए 15 मई, 2019 को एस्मा लागू किया गया था। ताजा अधिसूचना के अनुसार इसे छह और महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
चीन में कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आए; वुहान में बड़े पैमाने पर हो रही लोगों की जांच
Bhashaवुहान शहर में बड़े पैमाने पर लोगों की जांच शुरू हुई है, जहां से यह प्रकोप शुरू हुआ था।
योगी ने औरैया दुर्घटना में मृतकों के परिजन एवं घायलों के लिए की मुआवजे की घोषणा
Bhashaयहां जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मरने वाले मजदूरों के परिवार को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल मजदूरों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
पेंशन जारी करने के लिए अलग प्रक्रियाएं अपना रहे हैं बैंक : सरकार
Bhashaमंत्रालय ने पेंशन का वितरण करने वाले बैंकों के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशकों को इस बारे में समेकित दिशानिर्देश जारी किए हैं। बैंकों से कहा गया है कि वे अद्यतन नियमों और निर्देशों के बारे में केंद्रीय पेंशन प्रसंस्करण केंद्र (सीपीपीसी) / बैंक शाखाओं को जागरूक करें।
आर्थिक पैकेज पर पुनर्विचार करें प्रधानमंत्री, कुछ महीने के लिए ‘न्याय’ लागू हो : राहुल
Bhashaउन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन को समझदारी एवं सावधानी के साथ खोलने की जरूरत है और बुजुर्गों एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा अर्थव्यवस्था में आने वाले ‘तूफान’ का मुकाबला करने की तैयारी रखनी चाहिए।
ममता ने डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए एहतियाती कदमों का पालन करने की अपील की
Bhashaस्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभालने वाली बनर्जी ने संकट के इस समय में डेंगू से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की।
बंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को दिया निर्देश, कहा- COVID-19 लॉकडाउन के बीच आदिवासियों तक पहुंचे आवश्यक सेवाएं
Bhashaबंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार और नगर निकाय के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोविड-19 लॉकडाउन के बीच राज्य भर में जनजातीय समुदाय तक भोजन एवं मूलभूत सुविधाएं पहुंचे. सरकारी वकील वी बी सामंत ने अदालत को शुक्रवार को बताया कि सरकार ने राज्य भर में जनजातीय समुदायों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं.
रिलायंस का राइट्स शेयर निर्गम 20 मई से तीन जून तक, आकार 53,125 करोड़ रुपये
Bhashaकंपनी के शेयरधारक इस 53,125 करोड़ रुपये के निर्गम में शेयर के लिए तीन जून तक आवेदन कर सकते हैं।
खिलाड़ियों ने हाकी इंडिया के ऑनलाइन कोचिंग कोर्स की प्रशंसा की
Bhashaभारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के यहां स्थित केंद्र में मौजूद 32 सीनियर पुरूष और 23 महिला कोर संभावित खिलाड़ियों ने इस ऑनलाइन कोर्स में हिस्सा लिया जिसे ‘हाकी इंडिया कोचिंग एजुकेशन पाथवे’ का नाम दिया गया है जो पिछले साल शुरू हुआ था।