बूंदी में एक पुरुष और युवती ने रेलगाड़ी के आगे कूद कर की आत्महत्या

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पुरुष पहले से विवाहित था और उसका 10 वर्ष का एक बेटा भी है।

जमात

कोटा, 17 मई राजस्थान के बूंदी जिले में एक पुरुष और एक महिला ने दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर एक रेलगाड़ी के आगे कूद कर कथिततौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पुरुष पहले से विवाहित था और उसका 10 वर्ष का एक बेटा भी है।

सहायक उप निरीक्षक सुखदेव चौधरी ने बताया कि पुरुष की पहचान सुखराज गुर्जर के रूप में की गई है और वह बलदेवपुर गांव का रहने वाला था वहीं युवती उसके पड़ोस के गांव की रहने वाली थी।

उन्होंने कहा,‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि विवाह नहीं कर पाने के कारण दोनों ने यह कदम उठाया है। दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और जांच पूरी होने पर ही घटना के पीछे के कारणों का पता चल सकेगा।’’

उन्होंने बताया कि दोनों के शव रेल पटरियों पर शनिवार को पाए गए और रविवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। और पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि दोनों के परिजन ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायतों में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। उन्होंने बस इतना ही बताया कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट