कोविड-19 से मरीजों को दीर्घकालिक नुकसान; चीन ने बीमा में बीमारी के बाद के प्रभावों को जोड़ा

चीन के स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कोविड-19 रोगियों के लिए चिकित्सा बीमा कवर का विस्तार करते हुए उसमें बीमारी के बाद विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले प्रभावों को भी शामिल किया है। कोविड-19 से ठीक हुए रोगी अपनी इन समस्याओं के लिए सरकारी चिकित्सा बीमा कवर के अंतर्गत इलाज करा सकें।

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 17 मई चीन के स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कोविड-19 रोगियों के लिए चिकित्सा बीमा कवर का विस्तार करते हुए उसमें बीमारी के बाद विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले प्रभावों को भी शामिल किया है। कोविड-19 से ठीक हुए रोगी अपनी इन समस्याओं के लिए सरकारी चिकित्सा बीमा कवर के अंतर्गत इलाज करा सकें।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कोविड-19 से ठीक हुए लोगों को लेकर जारी अपने दिशा-निर्देशों में कहा कि ठीक हुए कुछ मरीजों को फेफड़ों और हृदय को हुए नुकसान के लिए उपचार की आवश्यकता होगी, साथ ही मांसपेशियों के नुकसान से जिन्हें चलने में, काम करने में समस्या हो रही है या जिनमें मनोवैज्ञानिक विकार की समस्याएं आ गई है, उन सभी को इलाज की आवश्यकता होगी।

स्वास्थ्य कर्मचारियों को रोगियों की संभावित दीर्घकालिक उपचार आवश्यकताओं के बारे में सूचित करने के अलावा, अधिकारियों ने इन समस्याओं को भी पुरानी बीमारियों के रूप में वर्गीकृत किया है, जिससे कि निवासी सरकारी चिकित्सा बीमा योजनाओं के तहत चिकित्सा खर्च उपलब्ध कराने के लिए दावा कर सकें।

हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने एनएचसी के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘कोविड-19 के इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी पाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के साथ, राहत व पुनर्वास कार्यों की जरूरतें महत्त्वपूर्ण हो गई हैं।’’

शनिवार तक चीन में 78,227 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए 23 जनवरी से कार्रवाई शुरू की थी।

पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान में उभरी कोरोना वायरस महामारी दुनिया भर में अब तक 3,12,000 से अधिक लोगों की जान ले चुकी है और 46 लाख से अधिक लोगों संक्रमित हैं।

चीन में शनिवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 82,947 थी। कुल मामलों में से, 86 रोगियों का इलाज चल रहा है।

एनएचसी ने बताया कि घातक वायरस से देश में 4,634 लोगों की जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी