कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की

पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करने वाले प्रवासियों को खदेड़ने के लिए शनिवार को उनपर “हल्का बल“ प्रयोग किया था।

जमात

चंडीगढ़, 17 मई हरियाणा कांग्रेस ने रविवार को यमुनानगर में प्रवासी कामगारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की रविवार को निंदा करते हुए, इसे अमानवीय करार दिया।

पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करने वाले प्रवासियों को खदेड़ने के लिए शनिवार को उनपर “हल्का बल“ प्रयोग किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों पर “लाठीचार्ज“ बेहद निंदनीय है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने एक बयान में कहा, “परिस्थितियों के शिकार गरीब मजदूरों को पीटना अमानवीय है। सरकार को उनके साथ सहानुभूति से पेश आना चाहिए। ”

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और पार्टी की प्रदेश प्रमुख कुमारी शैलजा ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मजदूरों का पीछा किया गया और पीटा गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए सपने दिखाए और अब उनकी दुर्दशा को लेकर असंवेदनशील है।

शैलजा ने कहा कि अगर सरकार के पास ठोस नीति होती तो प्रवासी कामगारों को अपने घर जाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर पैदल नहीं चलना पड़ता।

उन्होंने कहा, “उन्हें राहत पहुंचाने के बजाय, इन गरीब प्रवासियों को क्या मिल रहा है, लाठियां। हम उनपर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हैं, जो खट्टर सरकार का असंवेदनशील रवैया दिखाता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी