एजेंसी न्यूज

उच्चतम न्यायालय ने 18 मई से 19 जून तक मामलों की सुनवाई के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

Bhasha

नयी एसओपी का खास महत्व है क्योंकि लॉकडाउन में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से केवल आवश्यक मामलों की सुनवाई कर रही शीर्ष अदालत ने 15 मई को अपने ग्रीष्मकालीन अवकाश को पांच सप्ताह के लिए टालने का निर्णय किया और 18 मई से 19 जून तक काम करने की घोषणा की।

थानेदार सहित चार पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज

Bhasha

चंबल के पुलिस महानिरीक्षक डी पी गुप्ता एवं पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश हिंगड़कर ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को पुलिस हिरासत में इंदल सिंह की हुई मौत के मामले में उसके परिजनों की शिकायत पर मालनपुर के थाना प्रभारी अशोक गौतम और तीन आरक्षकों-ध्यानेन्द्र कुशवाह, उमेश शर्मा एवं योगेन्द्र सिंह गुर्जर के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या) के तहत शनिवार रात को अपराध पंजीवद्ध कर लिया गया है।''

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाई गई : एनडीएमए

Bhasha

एनडीएमए ने एक आदेश में कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि को देशभर में 14 दिन के लिए बढ़ाने की जरुरत है।

ओबामा ने कोविड-19 से निपटने को लेकर ट्रम्प प्रशासन की आलोचना की

Bhasha

ओबामा ने कोरोना वायरस के संकट से निपटने के तरीके की आलोचना ट्रम्प का नाम लिए बिना की। इससे एक हफ्ते पहले ही ओबामा ने निजी तौर पर प्रशासन की आलोचना की थी।

गोवा में आने वाले लोगों से कोविड-19 जांच के लिए दो हजार रुपये का शुल्क लिया जायेगा

Bhasha

राज्य के मुख्य सचिव परिमल राय के नेतृत्व वाली यह समिति राज्य में कोविड-19 प्रबंधन और राहत कार्यों की देखरेख के लिए जिम्मेदार है।

प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर विपक्ष केवल जबानी जमाखर्च कर रहा है : ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा

Bhasha

केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन के चलते अपने घर-परिवार से दूर काम कर रहे श्रमिकों के सामने आ रही समस्याओं से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें हरसंभव प्रयास कर रहीं हैं।’’

कोविड-19 बना सकती है भारत में 13.5 करोड़ को बेरोजगार, 12 करोड़ को गरीबी:रिपोर्ट

Bhasha

परामर्श कंपनी आर्थर डी लिटिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस महामारी का उपभोक्ताओं की आय, उनकी बचत और खर्च पर व्यापक असर हो सकता है।

केंद्र का आर्थिक पैकेज ‘‘ आंकड़ों का मायाजाल’’: वामदल

Bhasha

वामदलों ने यह हमला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की पांचवीं किस्त की घोषणा करने के महज कुछ घंटों बाद किया।

तिब्बत ने चीन से पंचेन लामा के बारे में जानकारी मांगी

Bhasha

तिब्बत को अपना क्षेत्र मानने वाले चीन ने एक अन्य लड़के ग्याल्तसेन नोरबु को इस पद के लिए नामित किया और समझा जाता है कि चीन में वह सरकार के नियंत्रण में रहते हैं और कभी-कभी ही सार्वजनिक रूप से दिखते हैं।

महाराष्ट्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद, तीन घायल

Bhasha

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गोलीबारी सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच पोयारकोटी-कोपार्शी वन क्षेत्र में हुआ, जब भाम्रगढ़ की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम और गढ़चिरौली पुलिस के सी-60 के कमांडो एक संयुक्त नक्सल-विरोधी अभियान पर निकले थे।

सरकार ने निवेशकों की मदद के लिए ’अग्रणी क्षेत्रों’ की पहचान की

Bhasha

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव गुरुप्रसाद मोहपात्रा ने कहा कि भारत को विनिर्माण क्षेत्र में अपना सही स्थान फिर लेना चाहिए। उन्होंने चीन के संदर्भ में कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने विनिर्माण का अवसर एक खास देश (चीन) के लिए छोड़ दिया।

राजस्थान में खादी ग्रामोद्योग से जुड़ी 1759 इकाइयों में उत्पादन काम शुरू

Bhasha

अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि इससे करीब 8700 लोगों को रोजगार मिलने लगा है जबकि परंपरागत ग्रामीण औद्योगिक गतिविधियां गति पकड़ने लगी है।

कांग्रेस को प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बसें चलाने की अनुमति दे योगी सरकार: प्रियंका

Bhasha

उन्होंने उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत और 36 अन्य के घायल होने के एक दिन बाद टि्वटर पर वीडियो संदेश के माध्यम से यह आग्रह किया।

चक्रवात ‘अम्फान’: ओडिशा के 12 तटीय जिलों को सतर्क किया गया

Bhasha

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर गंजम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, कटक, खुर्दा और नयागढ़ के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

कोरोना प्रभाव : आईओए ने खेल मंत्रालय से 200 करोड़ रुपये से अधिक वित्तीय मदद का आग्रह किया

Bhasha

आईओए ने कहा कि प्रायोजक अगले साल तक खेल संघों की मदद के लिये आगे नहीं आ पाएंगे और ऐसे में सरकारी सहायता बेहद जरूरी हो गयी है।

4500 कैदी स्थानांतरित, बिहार में किसी भी कैदी को रिहा नहीं किया गया : अधिकारी

Bhasha

यह पूछने पर कि उच्चतम न्याायलय के आदेश के बावजूद किसी भी कैदी को अंतरिम जमानत पर रिहा क्यों नहीं किया गया तो महानिरीक्षक (कारागार) मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि कैदियों को पैरोल पर इसलिए नहीं रिहा किया गया कि वे कोरोना वायरस से पीड़ित हो सकते हैं और बाद में जेल में लौटने पर वे महामारी फैला सकते हैं।

भारतीय मूल के मंत्री ने ब्रिटेन में लाखों पाउंड के टीका केंद्र की योजना की घोषणा की

Bhasha

ब्रिटेन के व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति मंत्री ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद इस नए टीका उत्पादन एवं नवोन्मेष केंद्र (वीएमआईसी) में छह महीने के अंदर पूरी ब्रिटिश आबादी के लिये पर्याप्त टीकों के उत्पादन की क्षमता होगी।

कोविड-19 से मरीजों को दीर्घकालिक नुकसान; चीन ने बीमा में बीमारी के बाद के प्रभावों को जोड़ा

Bhasha

चीन के स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कोविड-19 रोगियों के लिए चिकित्सा बीमा कवर का विस्तार करते हुए उसमें बीमारी के बाद विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले प्रभावों को भी शामिल किया है। कोविड-19 से ठीक हुए रोगी अपनी इन समस्याओं के लिए सरकारी चिकित्सा बीमा कवर के अंतर्गत इलाज करा सकें।

आर्थिक पैकेज की पांचवीं किस्त से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : मोदी

Bhasha

उन्होंने यह भी कहा कि इसके भारत के स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र पर परिवर्तनकारी प्रभाव होंगे।

कंपनी कानून में संशोधन के लिये अध्यादेश लायेगी सरकार

Bhasha

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कंपनियां अपनी प्रतिभूतियों को सीधे विदेशी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध करा सकती हैं। उन्होंने इसे भारतीय कंपनियों के लिये एक बड़ा कदम बताया।

Categories