एक्सप्रेसवे और राजमार्गों पर रात में हो सघन गश्त : योगी

निगम यह भी सुनिश्चित करे कि प्रत्येक प्राइवेट बस में दो ड्राइवर हों।''

जमात

योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा के दौरान कहा, ''परिवहन निगम द्वारा संचालित सभी बसों को नियमित रूप से सेनिटाइज किया जाए । बस में सेनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए । परिवहन

निगम यह भी सुनिश्चित करे कि प्रत्येक प्राइवेट बस में दो ड्राइवर हों।''

उन्होंने परिवहन विभाग को प्रवर्तन कार्य प्रभावी रूप से करने के निर्देश देते हुए कहा कि आरटीओ तथा एआरटीओ सतत निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि सड़क हादसा न होने पाए ।

अपर मुख्य सचिव :गृह एवं सूचना: अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रमुख राजमार्गों एवं एक्सप्रेसवे पर रात में सघन गश्त के निर्देश दिये हैं ।

उन्होंने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एवं परिवहन आयुक्तों तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य मार्गों पर रात में सघन गश्त की जाए । मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को पीआरवी—112 के जरिए भी गश्त के निर्देश दिये ।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे बसों को सेनिटाइज करें और चालक एवं परिचालक को दस्ताने एवं मास्क मुहैया करायें तथा यात्रियों के लिए सैनिटाइजर सुनिश्चित करें ।

योगी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को भोजन एवं पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद उनकी स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक ढंग से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए ।''

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के साथ-साथ टोल प्लाजा, एक्सप्रेस-वे तथा प्रमुख चौराहों पर प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों के लिए भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की सुरक्षित एवं सम्मानजनक प्रदेश वापसी सुनिश्चित की है । सम्बन्धित राज्य सरकारें उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराएं ।

उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में 590 श्रमिक स्पेशल ट्रेन देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को लेकर आ गई हैं । राज्य सड़क परिवहन निगम की 12 हजार बसों के माध्यम से प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को उनके गृह जनपद में भेजने की व्यवस्था की गई है ।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, प्रत्येक जिलाधिकारी के पास 200 बसें रखते हुए, इस प्रकार सभी 75 जनपदों में 15 हजार बसें अतिरिक्त रूप से उपलब्ध कराई गई हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग पैदल, बाइक, थ्री-व्हीलर या ट्रक आदि जैसे असुरक्षित साधनों से यात्रा न करें । इसके लिए पुलिस द्वारा सघन गश्त करते हुए लोगों को जागरूक किया जाए । जागरूक करने के लिए आवश्यकतानुसार माइक का भी उपयोग किया जाए ।

प्रवासी श्रमिकों को बताया जाए कि वे ट्रेन तथा बस जैसे सुरक्षित साधन से ही यात्रा करें और पैदल, बाइक, थ्री-व्हीलर या ट्रक आदि जैसे असुरक्षित साधन को अपनाकर स्वयं तथा अपने परिवार को जोखिम में न डालें ।

उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को बस से भेजने के लिए धनराशि भी स्वीकृत की है इसलिए किसी भी प्रवासी कामगार से यात्रा के लिए धनराशि न ली जाए । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को ट्रेन से प्रदेश में निःशुल्क ला रही है ।

योगी ने कहा कि पृथक—वास केंद्र तथा सामुदायिक रसोई की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए । इनमें साफ-सफाई तथा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध किये जायें । सामुदायिक रसोई के माध्यम से शुद्ध एवं पर्याप्त भोजन की व्यवस्था की जाए तथा सभी जरूरतमंदों के लिये भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाए ।

उन्होंने पल्स आक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी पृथक—वास केंद्र में यह उपकरण अवश्य हो ।

उन्होंने कहा कि पल्स आक्सीमीटर उपयोग में आसान ऐसा उपकरण है जिसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति में आक्सीजन का स्तर पता किया जा सकता है । निर्धारित प्रतिशत से कम आक्सीजन वाले व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होती है । इसकी मदद से कोरोना संदिग्धों को खोज निकालना आसान हो सकेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान