एजेंसी न्यूज

दिल्ली में सम-विषम आधार पर खुलेंगी दुकानें, पाबंदियों के साथ बसें फिर से चलायी जाएंगी: केजरीवाल

Bhasha

ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, “ हमें धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को खोलने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। हमने लॉकडाउन की अवधि का उपयोग कोविड-19 से निपटने की व्यवस्था करने में किया।’’

पुडुचेरी ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, मंगलवार से खुलेगी शराब की दुकानें

Bhasha

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

इस बार और ज्यादा जिलों में नुकसान पहुंचा सकती है टिड्डी, ड्रोन से दवा छिड़काव की तैयारी

Bhasha

कृषि विभाग के अधिकारियों की सोमवार को हुई बैठक में यह जानकारी दी गयी। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने अधिकारियों के साथ टिड्डी नियंत्रण, खरीफ आदान व्यवस्था एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की।

गोवा में संक्रमण के 11 नये मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 37 हुए

Bhasha

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि नये मरीजों में नौ वे व्यक्ति शामिल हैं जो मुम्बई से एक ट्रेन में रविवार को गोवा पहुंचे थे। साथ ही, इसमें वह महिला भी शामिल है जो अपनी कार में इस तटवर्ती राज्य आयी थी और उसे वास्को में पृथक किया गया है।

पैकेज में वाहन क्षेत्र को कोई राहत नहीं : सियामृ

Bhasha

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने कहा कि उसने विभिन्न स्तर पर सरकार के साथ चर्चा की थी। उसे 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज में सरकार से सीधी राजकोषीय मदद (कर छूट) की उम्मीद थी।

महाराष्ट्र: अदालत में पूरी क्षमता के साथ हो शुरू हो कामकाज, वकीलों ने लिखा मुख्य न्यायाधीश को पत्र

Bhasha

पत्र में कहा गया है कि इसके साथ ही सुरक्षा एहतियात बरतने और सामाजिक नियमों का पालन करने का भी ध्यान रखा जाए।

औरैया हादसे में मृतकों की संख्या हुई 27

Bhasha

पुलिस ने बताया कि एक मजदूर ने शनिवार रात अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य ने रविवार को अंतिम सांस ली । उन्होंने बताया कि सोमवार को एक और मजदूर की मौत के साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढकर 27 हो गयी ।

बलबीर सीनियर की हालत गंभीर, फेफड़ों में निमोनिया के नये पैच मिले

Bhasha

बलबीर सीनियर के नाती कबीर ने सोमवार को उनके स्वास्थ्य पर जारी मेडिकल अपडेट में कहा ,‘‘ उनके शरीर में रक्तसंचार स्थिर है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है । पिछले अपडेट के बाद से हालांकि दिल का दौरा नहीं पड़ा है ।’’

लॉकडाउन: पाबंदियों में ढील से और भी वाहन कारखाने चालू

Bhasha

किआ मोटर्स जैसी कुछ वाहन और कल पुर्जा निर्माता कंपनियों ने उत्पादन संयंत्रों, शोरूम खोलने की घोषणा की है।

राज्य की सीमाओं से वकीलों की निर्बाध आवाजाही पर उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी किया

Bhasha

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने गृह मंत्रालय और तीन राज्य सरकारों को दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) की याचिका पर नोटिस जारी किया और मामले में अगली सुनवाई की तारीख 20 मई निर्धारित की।

डब्ल्यूएचओ ने अमेरिका-चीन तनाव के बीच शुरू की वर्चुअल सभा

Bhasha

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सभा का उद्घाटन किया और उल्लेख किया कि कई देशों ने डब्ल्यूएचओ की सिफारिशों की अनदेखी की।

कोहली से तुलना पर बाबर ने कहा, हम दोनों एक दूसरे से अलग

Bhasha

आजम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर आप तुलना नहीं करेंगे तो यह अच्छा होगा। मैंने कहा है कि वह अलग तरह के खिलाड़ी है, मै अलग तरह का खिलाड़ी हूं।’’

महिला भाजपा नेता की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डालने के मामले में एक गिरफ्तार

Bhasha

अपूर्वा सिंह ने सोशल मीडिया पर आई अपनी इस तरह की मॉर्फ (बदली गई) तस्वीर को लेकर 19 मार्च को दर्ज शिकायत पर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को ट्विटर पर निराशा प्रकट की थी। इसके बाद गिरफ्तारी हुई।

ब्रिटिश सरकार को जून के मध्य में प्रीमियर लीग की वापसी की उम्मीद

Bhasha

इंग्लैंड में शीर्ष लीग का आखिरी मैच नौ मार्च को खेला गया था और न्यूकासल के कोच स्टीव ब्रूस ने कहा कि अगर जून के आखिरी सप्ताह से पहले मैच शुरू होते हैं तो उनके खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं।

सेवाएं पूरी तरह शुरू करने के लिए राज्यों के दिशानिर्देशों का इंतजार: फ्लिपकार्ट

Bhasha

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार चौथे लॉकडाउन के दौरान ‘‘जिन सेवाओं को निषिद्ध किया गया है, उन्हें छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।’’हालांकि कटेंटमेंट जोन में सिर्फ मूलभूत सेवाओं की इजाजत ही दी जाएगी।

‘कोरोना काल’ में मनुष्य एवं प्रकृति के साथ सौहार्द में रहना होगा : उपराष्ट्रपति

Bhasha

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद नायडू ने फेसबुक पोस्ट में ‘‘कोरोना काल’’ में तनाव और चिंता छोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

ईंधन की मांग बढ़नी शुरू, मई में बढ़ी खपत

Bhasha

मई के पहले पखवाड़े में ईंधन की मांग बढ़ी है। अप्रैल के पहले पखवाड़े के मुकाबले में इसमें काफी सुधार दिखाई दिया है। लॉकडाउन की शर्तों में कुछ ढील दिये जाने से पेट्रोल, डीजल की मांग बढ़ी हे।

कोरोना महामारी: कोविड-19 के स्रोत का पता लगाने के लिए WHO के कदम का भारत ने किया समर्थन

Bhasha

डब्ल्यूएचओ की विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) की दो दिवसीय 73वां सत्र जिनेवा में शुरू हुआ। यह वायरस की चीन के शहर वुहान में उत्पत्ति की जांच को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव की पृष्ठभूमि में हो रही है।

अमेरिका में फंसे हुए भारतीयों ने भारत से और अधिक वापसी उड़ानें संचालित करने को कहा

Bhasha

इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित छात्र और चिकित्सा कारणों से आए पर्यटक हैं जिन्हें खर्चे बढ़ने के साथ-साथ यहां से निकलने की सबसे ज्यादा बेसब्री है।

प्रोत्साहन पैकेज से जीडीपी में अल्पकाल में गिरावट को थामना मुश्किल: विश्लेषक

Bhasha

बैंक आफ अमेरिका (बोफा) और नोमुरा के विश्लेषकों ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज घोषित होने के बावजूद जीडीपी वृद्धि के अपने अनुमानों को पहले के स्तर पर ही बरकरार रखा है। बैंक आफ अमेरिका ने जहां 2020- 21 में 0.1 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान लगाया है वहीं नोमुरा ने पांच प्रतिशत गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है।

Categories