‘कोरोना काल’ में मनुष्य एवं प्रकृति के साथ सौहार्द में रहना होगा : उपराष्ट्रपति

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद नायडू ने फेसबुक पोस्ट में ‘‘कोरोना काल’’ में तनाव और चिंता छोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

जमात

नयी दिल्ली, 18 मई उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के साथ रहना सीखना पड़ेगा और महामारी से मिले सबक पर आधारित जीवन के नये तरीके अपनाने होंगे।

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद नायडू ने फेसबुक पोस्ट में ‘‘कोरोना काल’’ में तनाव और चिंता छोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

नायडू ने कहा कि जीवन को अलग-थलग होकर नहीं गुजारा जा सकता है और ‘‘वायरस के प्रसार ने जीवन के अंतर-संबंधों को उजागर किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे बीमारी हो या अर्थव्यवस्था, किसी एक व्यक्ति को कहीं प्रभावित करने वाली चीज हर किसी को हर जगह प्रभावित करती है।’’

‘‘कोरोना से पहले’’ के जीवन का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि अपनी खुशी और सांसारिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए लोग अकेला होने लगे थे।

‘‘कोरोना के बाद’’ के जीवन के बारे में उन्होंने कहा कि इसने अकेला जीवन व्यतीत करने के सिद्धांतों को तोड़ डाला है और प्रकृति एवं मानव के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवस्था में रहने की आवश्यकता को उजागर किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\