ब्रिटेन से 41 भारतीय प्रवासियों को लेकर विशेष विमान गया पहुंचा

मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगवा चुबा आओ, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक दिलीप कुमार सहित कई अधिकारियों ने भारतीय प्रवासियों को किट (सेनेटाइजर आदि) देकर स्वागत किया।

जमात

गया (बिहार), 18 मई वंदे भारत मिशन के तहत ब्रिटेन से 41 भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार शाम बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।

मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगवा चुबा आओ, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक दिलीप कुमार सहित कई अधिकारियों ने भारतीय प्रवासियों को किट (सेनेटाइजर आदि) देकर स्वागत किया।

गया जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी एन के गुप्ता ने बताया कि शरीत के तापमान और स्वास्थ जांच में प्रथम दृष्टया किसी भी प्रवासी भारतीय में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

ब्रिटेन से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे इन 41 भारतीय प्रवासियों में बिहार के 31 और झारखंड के 10 नागरिक शामिल हैं। सभी के पासपोर्ट आव्रजन कांउटर पर जमा करा लिए गए। जमा कराए गए पासपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने पासपोर्ट धारकों को संबंधित प्राप्ति के कागजात दिए।

गया जिला प्रशासन द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी बिहारी प्रवासियों को चौदह दिनों तक बोधगया के पृथकवास केंद्र में रखा जाएगा। बोधगया के कई होटलों को पृथकवास केंद्र में तब्दील किया गया है।

वहीं झारखंड सरकार द्वारा भेजे गए वाहनों से झारखंड के प्रवासी नागरिक रांची के लिए रवाना हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स