पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान के आत्मघाती हमलावर ने नौ कर्मियों की जान ली

पूर्वी गजनी प्रांत के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने कहा कि यह हमला गजनी शहर के पास हुआ जिसमें खुफिया विभाग के कम से कम 40 कर्मी घायल हो गए। उनमें आठ की हालत गंभीर थी और उन्हें इलाज के लिए राजधानी काबुल ले जाया गया है।

तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पूर्वी गजनी प्रांत के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने कहा कि यह हमला गजनी शहर के पास हुआ जिसमें खुफिया विभाग के कम से कम 40 कर्मी घायल हो गए। उनमें आठ की हालत गंभीर थी और उन्हें इलाज के लिए राजधानी काबुल ले जाया गया है।

पहले सात के मरने की खबर आयी थी लेकिन अफगान गृहमंत्री के प्रवक्ता तारिक अरियान ने मृतकों के नये आंकड़े की पुष्टि की है।

नूरी ने कहा कि हमलवार ने चोरी किए हुए सैन्य वाहन हमवी का इस्तेमाल किया। उसने खुफिया विभाग के कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को निशाना बनाया और वहां से गुजरते हुए विस्फोटकों से भरे इस वाहन को उड़ा दिया।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि गजनी प्रांत में हमले के लिए उसका संगठन जिम्मेदार है। इस क्षेत्र के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों पर तालिबान का कब्जा है।

गजनी हाल के वर्षों में दो बार तालिबान के नियंत्रण में रहा है।

इस हमले से एक दिन पहले देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने सत्ता साझा करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इससे दो माह पूर्व दोनों ने सितंबर में हुए राष्ट्रपति चुनावों में खुद को विजेता बताया था।

इस राजनीतिक समझौते के तहत गनी ही युद्धग्रस्त देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे और अब्दुल्ला देश की राष्ट्रीय सुलह समझौता उच्च परिषद की कमान संभालेंगे।

इससे पहले, पिछले मंगलवार को चरमपंथियों ने काबुल में गर्भवती महिलाओं के एक अस्पताल में विस्फोट कर दिया था जिसमें कई मांओं,नर्सों और दो नवजात शिशुओं समेत 24 की मौत हो गई थी। हमले में अस्पताल में मौजूद 16 अन्य लोग घायल भी हो गए थे। इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली थी।

मंगलवार को ही एक आत्मघाती हमलावर ने पूर्वी नंगरहार प्रांत में सरकार समर्थक मिलिशिया कमांडर के जनाजे में विस्फोट कर 32 लोगों की जान ले ली थी और 133 अन्य को घायल कर दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट संगठन ने ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज