एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | भीमा कोरेगांव मामले में आरोप पत्र दाखिल, स्टैन स्वामी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक जनवरी 2018 को भीमा-कोरेगांव में भीड़ को कथित तौर पर हिंसा के लिये उकसाने के मामले में शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं गौतम नवलखा और 82 वर्षीय स्टैन स्वामी समेत आठ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | लद्दाख ‘भारत का गौरव’, केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद से बड़े स्तर पर विकास हुआ :नकवी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि लद्दाख ‘भारत का गौरव’ है और पूरे देश को लेह तथा करगिल की जनता द्वारा दिखाई गयी देशभक्ति पर गर्व है।
जरुरी जानकारी | आवास ऋण पर बैंकों के लिये जोखिम प्रावधान कम करने का रियल एस्टेट डेवलपरों ने किया स्वागत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट डेवलपर्स ने आवास ऋण पर जोखिम प्रावधान को कम करने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्णय का शुक्रवार को स्वागत किया। डेवलपर्स ने कहा कि इससे क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ेगा। हालांकि, उन्होंने रियल एस्टेट क्षेत्र को उबारने के लिये और कदम उठाये जाने की मांग की।
देश की खबरें | हम उपचुनाव में जीतेंगे क्योंकि जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है : गुजरात कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में तीन नवंबर को आठ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस जबरदस्त जीत हासिल करेगी क्योंकि जनता राज्य की भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है।
देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने जेल विभाग को हवारा के खिलाफ लंबित मामलों की अद्यतन सूची तैयार करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जेल विभाग को जगतार सिंह हवारा के खिलाफ लंबित मामलों की एक अद्यतन सूची तैयार करने को कहा। हवारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा कुल मिलाकर सकारात्मक, वृद्धि पर केंद्रित: विशेषज्ञ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकिंग एवं वित्त क्षेत्र के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कहा कि नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने का रिजर्व बैंक का निर्णय कोरोना वायरस महामारी की मौजूदा परिस्थिति के मद्देनजर वृद्धि पर ध्यान बनाये रखकर मुद्रास्फीति को नियंत्रित रखने का प्रयास है।
विदेश की खबरें | नीरव मोदी की रिमांड तीन नवंबर को होने वाली अगली प्रत्यर्पण सुनवाई तक बढ़ाई गयी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की रिमांड शुक्रवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में वीडियो लिंक से हुई नियमित सुनवाई के दौरान और बढ़ा दी गयी।
जरुरी जानकारी | अर्थव्यवस्था को तेजी की राह पर लाने की आरबीआई की पहल का उद्योग जगत ने किया स्वागत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय उद्योग जगत ने उदार मौद्रिक नीतिगत रुख बनाये रखने और आर्थिक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दृष्टिकोण का स्वागत किया है।
विदेश की खबरें | नेपाल में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 100,000 से अधिक हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में कोविड-19 के एक दिन में 2,059 नये मामले सामने आने से शुक्रवार को देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,00,000 से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
देश की खबरें | चाईबासा कोषागार मामले में लालू को जमानत, फिलहाल जेल में रहेंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार मामले में आधी सजा पूरी कर लेने के कारण राजद के पूर्व अध्यक्ष लालू प्रसाद को जमानत प्रदान कर दी। इस मामले में यादव को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी।
देश की खबरें | कांग्रेस ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के चलते में असम में विधायक को निष्कासित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को कर्ज देने के लिए ‘सह-उत्पत्ति मॉडल’ का बढ़ाया दायरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘सह-उत्पत्ति’ मॉडल का दायरा शुक्रवार को बढ़ा दिया। इसके चलते अब आवास वित्त कंपनियों समेत सभी गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियां (एनबीएफसी) प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को ऋण देने के लिए बैंकों के साथ गठजोड़ कर सकेंगी।
Modi Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल में सिर्फ भाजपा के प्रतिनिधि, रामविलास पासवान के निधन से खत्म हुई सहयोगी दलों की नुमाइंदगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में मात्र भाजपा का प्रतिनिधित्व रह गया है। हालांकि केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में भाजपा के अलावा राजग के अन्य घटक दल में से सिर्फ एक आरपीआई का प्रतिनिधित्व है ।
देश की खबरें | पूर्वी तट, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश के आसार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के और मजबूत होने एवं पूर्वी तट की ओर बढ़ने से ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश के तट तक और कर्नाटक एवं तेलंगाना में रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह चेतावनी दी है।
जरुरी जानकारी | मोदी रविवार को संपत्ति कार्ड वितरण की शुरुआत करेंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को ‘स्वामित्व’ योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत मालिकों को उनकी संपत्ति के मालिकाना हक के रिकार्ड से जुड़े कार्ड भौतिक तौर उपलब्ध कराये जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | ‘‘कोविड-19 मरीजों के घरों के बाहर पोस्टर नहीं लगने से बीमारी की बुरी छवि मिटाने में मिलेगी मदद’’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संक्रमित या पृथक-वास में रहने व्यक्तियों के घरों के बाहर अब सचेत करने वाले पोस्टर नहीं चिपकाने के दिल्ली सरकार द्वारा निर्णय किये जाने के बाद विशेषज्ञों ने कहा है कि इससे इस बीमारी को लेकर जो बुरी छवि बन गई है उसे मिटाने में मदद मिलेगी।
देश की खबरें | सूचना प्रसारण मंत्रालय ने निजी सेटेलाइट टीवी चैनलों से कार्यक्रम संहिता का पालन करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी निजी सेटेलाइट टेलीविजन चैनलों से कार्यक्रम संहिता का पालन करने को कहा और इस बात पर जोर दिया कि किसी कार्यक्रम में किसी व्यक्ति या कुछ समूहों की आलोचना, मानहानि और छवि खराब नहीं होनी चाहिए।
जरुरी जानकारी | सेबी का सूचीबद्ध कंपनियों को फॉरेंसिक ऑडिट की जानकारी शेयर बाजारों से साझा करने का निर्देश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सूचीबद्ध कंपनियों से उनके खातों में फॉरेंसिक ऑडिट शुरू होने की जानकारी शेयर बाजारों से साझा करने के लिए कहा है। इसका मकसद जानकारियों मिलने में आ खामियों को दूर करना है।
देश की खबरें | एल्गार मामला: मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एल्गार परिषद के कथित माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार 82 वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को यहां की एक विशेष एनआईए अदालत ने 23 अक्टूबर तक के लिये शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
देश की खबरें | कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड में दिलाई गई शपथ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विधायकों एवं अधिकारियों को शपथ दिलाई।