देश की खबरें | कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड में दिलाई गई शपथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विधायकों एवं अधिकारियों को शपथ दिलाई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, नौ अक्टूबर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विधायकों एवं अधिकारियों को शपथ दिलाई।

राज्यपाल बेबी रानी ने राजभवन में अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

यह भी पढ़े | Fake BARC TRP Ratings Case: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- टीआरपी घोटाले को बेनकाब करना मुंबई पुलिस की बदले की कार्रवाई नहीं.

मुख्यमंत्री रावत ने राज्य सचिवालय में विधायकों एवं अधिकारियों को कोविड-19 से बचाव और कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सावधानियां बरतने, कोविड से जुड़े आचार व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई। इसमें मास्क, फेस कवर पहनने एवं दूसरों से दो गज की दूरी बनाकर रखने, नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोने, कोविड के लक्षण महसूस होने पर तत्काल चिकित्सा सलाह लेने एवं मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतने की भी शपथ दिलाई गई ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ठंड और त्योहारों का समय शुरू होने वाला है जिसे देखते हुए कोविड-19 के खिलाफ व्यापक स्तर पर जागरूकता जरूरी है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में करोड़ों रुपये कीमत के हुक्का का सामान जमा करने के आरोप में दो गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में कोविड पूर्ण रूप से समाप्त नहीं होता, तब तक जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

रावत ने अधिकारियों से भी बैठकों को वर्चुअल माध्यम से करने को कहा । उन्होंने कहा कि सतर्कता से राज्य में कोविड संक्रमण की दर में कमी आयी है लेकिन इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

अभियान के तहत इसी प्रकार की शपथ यहां सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग तथा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के केदारनाथ, बदरीनाथ, जोशीमठ, उखीमठ, देहरादून और ऋषिकेश के कार्यालयों में भी दिलाई गई ।

देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्याधिकारी रविनाथ रमन ने अधिकारियों और कर्मचारियों से न केवल अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखने बल्कि चारधाम में आने वाले श्रद्धालुओं से भी कोविड दिशानिर्देशों का पालन कराने को कहा ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई