एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन कीमतों में सुधार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नवरात्र के दौरान मांग बढ़ने से मंगलवार को दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सरसों एवं तेल सरसों तथा सोयाबीन एवं तेल सोयाबीन की कीमतों में सुधार देखने को मिला जबकि मलेशिया एक्सचेंज में ढाई प्रतिशत तेजी से जहां सीपीओ में सुधार आया वहीं मांग न होने से पामोलीन तेल कीमतें पूर्ववत बंद हुई।

देश की खबरें | प्रेमी युगल की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के चौरी थाना इलाके में एक प्रेमी युगल की ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में एक महिला सहित कुल छह लोगों के खिलाफ साज़िश के साथ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

देश की खबरें | अदालत का आंदोलन के मामले में जिला परिषद के उपाध्यक्ष को मिली जमानत पर मुहर से इनकार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में सड़कों की खराब हालत के खिलाफ पालघर जिला परिषद के उपाध्यक्ष नीलेश सांबरे के नेतृत्व में हुए आंदोलन के मामले में मजिस्ट्रेटी अदालत द्वारा सांबरे को दी गयी जमानत पर मुहर लगाने से यहां की एक अदालत ने इनकार कर दिया।

देश की खबरें | कालेश्वरम सिंचाई परियोजना को कानून का उल्लंघन कर पर्यावरण मंजूरी दी गयी : हरित अधिकरण

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मंगलवार को कहा कि तेलंगाना में कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना को कानूनी आवश्यकताओं का उल्लंघन करते हुए ‘पिछली तारीख से प्रभावी’ पर्यावरण मंजूरी दी गयी।

विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी राजनीतिक कार्य समिति ने डेमोक्रेट राष्ट्रपति अभियान के लिए एक करोड़ डॉलर जुटाए

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी संगठन और राजनीतिक कार्य समिति (इंपैक्ट) ने घोषणा की है कि इसने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सीनेटर कमला हैरिस के चुनाव अभियान की खातिर पिछले तीन महीने में एक करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

देश की खबरें | अदालत ने तबलीगी जमात से जुड़े 20 विदेशी लोगों को बरी किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर की एक अदालत ने तबलीगी जमात से जुड़े 20 विदेशी लोगों को बरी कर दिया है जिनपर कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान निषेध आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप था।

देश की खबरें | अदालत ने समान चुनाव-चिह्न देने की प्लूरल्स पार्टी की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने नवगठित राजनीतिक दल प्लूरल्स पार्टी की बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ‘चैस बोर्ड’ का समान चुनाव-चिह्न देने के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

देश की खबरें | दुर्गा पूजा आयोजकों ने पंडालों के संबंध में अदालत के आदेश में मामूली बदलाव का अनुरोध किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महानगर में दुर्गा पूजा आयोजकों के एक संघ ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए पंडालों को ‘प्रवेश निषिद्ध क्षेत्र’ बनाने के अदालत के आदेश में ‘मामूली बदलाव’ का अनुरोध किया।

देश की खबरें | एसीबी ने यूआईडीएआई के सहायक महानिदेशक को एक लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के एक सहायक महानिदेशक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए नयी दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया।

देश की खबरें | हर्षवर्धन ने सीएसआईआर की देखरेख वाली दवाओं पर जानकारी के लिए वेबसाइट की शुरुआत की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा वैकल्पिक उद्देश्यों के लिए बनाई जा रही दवाओं और इनके परीक्षण की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए मंगलवार को एक ऑनलाइनन पोर्टल की शुरुआत की।

जरुरी जानकारी | गडकरी ने असम में रखी देश के पहले मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की आधारशिला

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को असम में देश के पहले मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना को राज्य के आर्थिक विकास का एक सशक्त इंजन साबित होगी।

देश की खबरें | पंजाब विधानसभा ने कृषि कानूनों के खिलाफ सर्वसम्मति से विधेयक पारित किये

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को चार विधेयक सर्वसम्मति से पारित करने के साथ ही केंद्र के कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव भी पारित किया।

खेल की खबरें | भारतीय दूतावास की मांग पर राजपूत को पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाने की छूट: जेड.सी.

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेड.सी.) ने बताया कि हरारे स्थित भारतीय दूतावास से सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए कोच लालचंद राजपूत को पाकिस्तान दौरे से छूट देने की मांग करने के बाद उन्होंने टीम के साथ यात्रा नहीं की ।

जरुरी जानकारी | कृषि, ग्रामीण श्रमिकों के लिये महंगाई सितंबर में हल्की नरम

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि श्रमिकों और ग्रामीण कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति इस साल सितंबर महीने में मामूली घटकर क्रमश: 6.25 और 6.1 प्रतिशत रही। हालांकि खाद्य वस्तुओं के दाम ऊंचे बने हुए हैं।

विदेश की खबरें | देवी दुर्गा तस्वीर: कमला हैरिस की रिश्तेदार से हिंदू समूहों ने माफी मांगने को कहा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में हिंदू समूहों ने सीनेटर कमला हैरिस की रिश्तेदार को एक ‘आपत्तिजनक’ तस्वीर ट्वीट करने पर माफी मांगने के लिए कहा है। इस तस्वीर में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया था।

जरुरी जानकारी | प्रौद्योगिकी, दूरसंचार शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 113 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,900 के करीब

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी के संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी मंगलवार को सुधार रहा और बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 113 अंक चढ़कर 40,500 अंक से ऊपर निकल गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 23 अंक से अधिक बढ़कर 11,900 अंक के करीब पहुंच गया।

विदेश की खबरें | ट्रंप नियमों में ‘अनुचित’ बदलाव के बाद भी बाइडेन के साथ बहस के लिए तैयार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी सप्ताह अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के साथ बहस में शामिल होने की पुष्टि की है। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच होने वाली बहस के लिए नियमों में किए गए ‘अनुचित’ बदलावों को लेकर आपत्ति जतायी।

देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव: 31 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: एडीआर रिपोर्ट

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मैदान में उतर रहे 1,064 उम्मीदवारों में से 30 प्रतिशत से अधिक ने हलफनामे में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है।

देश की खबरें | अवमानना मामले में कोश्यारी को उच्च न्यायालय का नोटिस

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राज्य सरकार द्वारा उन्हें बतौर पूर्व मुख्यमंत्री आवंटित आवास का बाजार मूल्य से किराया भुगतान करने संबंधी आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाने वाली अवमानना याचिका पर मंगलवार को नोटिस जारी किया ।

देश की खबरें | कृषि कानून के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘मैं इस्तीफा देने से नहीं डरता’’

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि पंजाब के किसानों के प्रति किये जा रहे ‘अन्याय’ के आगे झुकने के बजाए वह इस्तीफा देने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि केंद्र द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों के कारण राज्य की शांति बाधित हो सकती है और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

Categories