देश की खबरें | एसीबी ने यूआईडीएआई के सहायक महानिदेशक को एक लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के एक सहायक महानिदेशक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए नयी दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 20 अक्तूबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के एक सहायक महानिदेशक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए नयी दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बी.एल. सोनी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्यूरो की कोटा टीम ने भारत सरकार के यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत सहायक महानिदेशक (एडीजी) पंकज गोयल को एक लाख रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | COVID-19 से जंग में भारत निकला सबसे आगे, ठीक हुए मरीजों की संख्या विश्व में सबसे अधिक, टेस्टिंग में भी दूसरे पायदान पर.

सोनी ने बाताया कि परिवादी ने यह शिकायत दी कि उसने 'आधार' बनाने की ‘फ्रेन्चाइजी’ के लिए कई बार आवेदन किया लेकिन उसे नहीं मिली। बाद में परिवादी का सहायक महानिदेशक पंकज गोयल से सम्पर्क हुआ तो गोयल ने उसे (परिवादी को) ‘फ्रेन्चाइजी’ आवंटित करने के लिए रिश्वत मांगी।

उल्लेखनीय है कि पंकज गोयल पांच राज्यों में आधार पहचान पत्र का कार्य देख रहे हैं।

यह भी पढ़े | हाई कोर्ट के दिशा-निर्देश के बीच पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा.

ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में एसीबी की टीम ने उक्त शिकायत का सत्यापन करवाकर मंगलवार को सहायक महानिदेशक गोयल को एक लाख रूपये की कथित रिश्वत राशि परिवादी से लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो टीम गोयल से पूछताछ कर रही है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका