देश की खबरें | अदालत का आंदोलन के मामले में जिला परिषद के उपाध्यक्ष को मिली जमानत पर मुहर से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में सड़कों की खराब हालत के खिलाफ पालघर जिला परिषद के उपाध्यक्ष नीलेश सांबरे के नेतृत्व में हुए आंदोलन के मामले में मजिस्ट्रेटी अदालत द्वारा सांबरे को दी गयी जमानत पर मुहर लगाने से यहां की एक अदालत ने इनकार कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 20 अक्टूबर जिले में सड़कों की खराब हालत के खिलाफ पालघर जिला परिषद के उपाध्यक्ष नीलेश सांबरे के नेतृत्व में हुए आंदोलन के मामले में मजिस्ट्रेटी अदालत द्वारा सांबरे को दी गयी जमानत पर मुहर लगाने से यहां की एक अदालत ने इनकार कर दिया।

सांबरे ने पालघर के वाडा की मजिस्ट्रेटी अदालत द्वारा उन्हें दी गयी अस्थायी जमानत पर मुहर लगाने के लिए ठाणे जिला सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

यह भी पढ़े | Mumbai: मुंबई में एक बड़ा हादसा होते- होते टला, BEST बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सभी पैसेंजर सुरक्षित.

सांबरे और 22 अन्य लोगों को वाडा से भिवंडी के बीच राजमार्ग पर धरना देने और नारेबाजी करने तथा चार घंटे तक यातायात अवरुद्ध करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

वाडा की अदालत ने उन्हें बाद में जमानत दे दी।

यह भी पढ़े | COVID-19 से जंग में भारत निकला सबसे आगे, ठीक हुए मरीजों की संख्या विश्व में सबसे अधिक, टेस्टिंग में भी दूसरे पायदान पर.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमंत पटवर्धन ने शुक्रवार को अपने आदेश में मामले में 22 अन्य आरोपियों को दी गयी जमानत पर मुहर लगा दी।

हालांकि सांबरे की जमानत पर मुहर लगाने से न्यायाधीश ने इनकार कर दिया और उनसे चार दिन में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\