एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण के विरोध में इंजीनियर तीन फरवरी को करेंगे प्रदर्शन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली वितरण कंपनियों का निजीकरण किये जाने के विरोध में तीन फरवरी को देशभर में बिजली क्षेत्र के इंजीनियर सांकेतिक रूप से कामकाज का बहिष्कार करेंगे। विद्युत इंजीनियरों के अखिल भारतीय महासंघ (एआईपीईएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | संप्रभुता की रक्षा हेतु भारत ने जरूरी कदम उठाए: अरुणाचल में चीनी गांव की खबर पर विदेश मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में चीन के एक गांव बनाने की खबरों पर सतर्कता पूर्वक प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने सोमवार को कहा कि वह देश की सुरक्षा पर असर डालने वाले समस्त घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखता है और अपनी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाता है।
देश की खबरें | ‘महिला किसान दिवस’ के मौके पर महिला किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के बॉर्डर पर संभाला मोर्चा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न बॉर्डरों पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में सोमवार को ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर बड़ी संख्या में महिला किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रदर्शन का नेतृत्व किया बल्कि भीड़ को संभालने, चंदा जमा करने समेत अन्य जिम्मेदारियों को भी उठाया।
देश की खबरें | न्यायमूर्ति ईश्वरैया का न्यायालय में दावा: बेनामी सौदों में एक पीठासीन न्यायाधीश के संबंधी शामिल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश वी ईश्वरैया ने उच्चतम न्यायालय में आरोप लगाया है कि शीर्ष अदालत के एक ‘वरिष्ठ पीठासीन न्यायाधीश के रिश्तेदार अमरावती भूमि घोटाले के ‘बेनामी सौदे’ में शामिल हैं तथा वह इस बारे में और साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रहे थे।
देश की खबरें | पंजाब और हरियाण के किसानों ने ‘महिला किसान दिवस’ मनाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की योजना गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने की है। इससे पहले सोमवार को उन्होंने आंदोलन में महिलाओं के योगदान व समर्थन को मान्यता देने के लिए ‘महिला किसान दिवस’ मनाया।
देश की खबरें | पेशी वॉरंट जारी होने के बाद हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी की मुश्किलें बढ़ीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदू देवी-देवताओं पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में इंदौर में गिरफ्तार हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि ऐसे ही आरोपों को लेकर उत्तरप्रदेश में पिछले साल दर्ज प्राथमिकी में उनके खिलाफ पेशी वॉरंट जारी किया गया है। इसके बाद फारुकी के वकील ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से गुहार की है कि गुजरात के युवा हास्य कलाकार की लंबित जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए।
जरुरी जानकारी | भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह को दो हार्बर क्रेन की आपूर्ति की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने सोमवार को कहा कि उसने 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक के एक सौदे में ईरान के चाबहार बंदरगाह को दो मोबाइल हार्बर क्रेन (एमएचसी) की आपूर्ति की है।
देश की खबरें | टीका लगवाने से पहले अपने साथियों से सलाह-मशविरा कर रहे स्वास्थ्यकर्मी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 टीका लगवाने से पहले उसके संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जानने के लिये अपने साथियों के अनुभवों पर ध्यान दे रहे हैं और समाचार पत्रों तथा इंटरनेट के जरिये जानकारी जुटा रहे हैं।
जरुरी जानकारी | पवनहंस के लिये बोली लगाने की समयसीमा एक माह बढ़ाकर 18 फरवरी की गई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने पवन हंस के अधिग्रहण के लिये शुरुआती बोली सौंपने की समयसीमा को एक माह बढ़ाकर 18 फरवरी कर दिया है।
देश की खबरें | ममता ने नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देने का किया ऐलान, अधिकारी ने चुनौती स्वीकार की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी और दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देते हुए सोमवार को ऐलान किया कि वह उनके गढ नंदीग्राम से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
देश की खबरें | राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिए गए मणिपुर के दोनों पत्रकार गलती स्वीकार करने के बाद रिहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘‘क्रांतिकारी विचारधारा को समर्थन देने वाला’’ लेख अपनी समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करने के बाद राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिए गए दो पत्रकारों ने स्वीकार किया कि भूलवश यह प्रकाशित हो गया, जिसके बाद मणिपुर पुलिस ने सोमवार को उन्हें रिहा कर दिया।
विदेश की खबरें | ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने के लिए ब्रिटेन में लाया गया नया कानून
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की सरकार ने इंग्लैंड की सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित रखने के लिए उद्देश्य से सोमवार को नए कानूनों की घोषणा की जिसके तहत प्रतिमाओं और स्मारकों को मनमाने तरीके से नहीं हटाया जा सकेगा।
देश की खबरें | देश में 3,81,305 लोगों का हुआ टीकाकरण, प्रतिकूल असर के 580 मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में अब तक 3,81,305 लोगों को कोविड-19 से बचाव के टीके दिए गए हैं और टीके के बाद प्रतिकूल असर के 580 मामले आए हैं।
देश की खबरें | भारतीय और फ्रांसीसी वायुसेना बुधवार से जोधपुर में पांच दिवसीय अभ्यास करेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और फ्रांस जोधपुर के नजदीक बुधवार से पांच दिवसीय विशाल हवाई सैन्य अभ्यास करेंगे।
देश की खबरें | कोविड संकट सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में हुई प्रगति को नुकसान पहुंचाएगा :हर्षवर्धन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस टीकों के निष्पक्ष और समान वितरण की जरूरत पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित निर्धनतम और वंचित लोग हुए हैं और इस संकट का असर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में अथक परिश्रम से हुई प्रगति बाधित होगी।
देश की खबरें | गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल विमान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल राफेल लड़ाकू विमान 26 जनवरी को भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा और फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में उड़ान भरने से होगा। यह जानकारी भारतीय वायुसेना ने सोमवार को दी।
जरुरी जानकारी | जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिये वित्त मंत्रालय ने 6,000 रुपये की अगली किस्त जारी की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने सोमवार को राज्यों को उनकी जीएसटी राजस्व क्षतिपूर्ति में कमी की भरपायी के लिये 6,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी की। इस प्रकार अब तक इस सुविधा के तहत राज्यों को कुल 72,000 करोड़ रुपये जारी किये जा चुके हैं।
देश की खबरें | सरकार पदोन्नति की प्रक्रिया को सुगम बनाने का लगातार प्रयास कर रही : जितेंद्र सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र समय पर पदोन्नति के लिए प्रकिया को सुगम बनाने का लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन समय-समय पर कई मुकदमे दर्ज होने के कारण इसमें बाधा आती है।
देश की खबरें | बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने ओएसडी के तौर पर नियुक्त पूर्व अधिकारियों के हटाने की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान ने सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिये ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) के तौर पर तैनात सभी सेवानिवृत अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने और नागरिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति नहीं करने की वकालत की।
देश की खबरें | पार्टी की जमीन खिसकने से डर गई हैं ममता : भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस को डर लग रहा है कि उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गयी है, इसलिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अचानक घोषणा की कि वह नंदीग्राम से आगामी विधानसभा चुनाव लडेंगी।