देश की खबरें | सरकार पदोन्नति की प्रक्रिया को सुगम बनाने का लगातार प्रयास कर रही : जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र समय पर पदोन्नति के लिए प्रकिया को सुगम बनाने का लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन समय-समय पर कई मुकदमे दर्ज होने के कारण इसमें बाधा आती है।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र समय पर पदोन्नति के लिए प्रकिया को सुगम बनाने का लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन समय-समय पर कई मुकदमे दर्ज होने के कारण इसमें बाधा आती है।

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के एक प्रतिनिधमंडल के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ईमानदार और बढ़िया प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘ईमानदारी और प्रदर्शन को हर चीज पर तवज्जो दी जा रही है।’’ प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विभिन्न विभागों से जुड़े सेवा मामलों पर चर्चा की।

मंत्री ने कहा कि कार्य अनुकूल माहौल उपलब्ध करवाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं ताकि अधिकारी अपनी क्षमता के मुताबिक बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

सिंह ने इस संबंध में, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा हाल में मंजूर ‘मिशन कर्मयोगी’ सुधार का भी खास तौर पर उल्लेख किया।

कार्मिक मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, सिंह ने कहा कि पदोन्नति और विभिन्न स्तर पर अधिकारियों की सूची बनाने के संबंध में, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) पदोन्नति की प्रक्रिया को सुगम बनाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन समय-समय पर कई याचिकाएं दायर होने के कारण इसमें बाधा आ रही है।

सिंह ने कहा कि वह कर्मचारियों के विभिन्न समूहों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं और इन सब दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए उनसे सहयोग की अपील भी की है। मौजूदा कुछ मुद्दों के संबंध में मंत्री को अलग-अलग ज्ञापन भी दिए गए। भारतीय सर्वेक्षण विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति पर भी ज्ञापन दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट