एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | आम बजट किसान विरोधी व दिशाहीन : गहलोत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को संसद में पेश आम बजट को गरीब और किसान विरोधी, महंगाई बढ़ाने वाला, दिशाहीन और निराशाजनक बजट बताया।
जरुरी जानकारी | वित्त मंत्री ने पेश किया ‘साहसी बजट’‘, पर असमान वृद्धि की समस्या को हल नहीं करेगा : अर्थशास्त्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अर्थशास्त्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को पेश 2021-22 के बजट को ‘साहसी’ करार दिया और कहा कि यह राजकोषीय विस्तार पर केंद्रित है। हालांकि, अर्थशास्त्रियों ने इस बात को लेकर चिंता भी जताई कि बजट में असमान वृद्धि की समस्या के हल के उपाय नहीं किए गए हैं।
देश की खबरें | बजट में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के लिए 54,581 करोड़ रूपये आवंटित किये गये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोमवार को पेश किये गये आम बजट में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के लिए अगले वित्त वर्ष के वास्ते 54,581 करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं।
देश की खबरें | गुजरात में नदी किनारे खेल रहे किशोरों की मिट्टी धंसने से हुई मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कच्छ जिले की भुज तहसील के खावडा गांव के पास एक सूखी नदी के तट पर तीन किशोर खेल रहे थे जब मिट्टी धंस गई और उसके नीचे दबकर उन बच्चों की मौत हो गई।
देश की खबरें | बजट में कोविड-19 टीके के लिए 35,000 करोड़ रुपये के आवंटन से महामारी का अंत करने में सहायता मिलेगी: हर्ष वर्धन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने सोमवार को पेश हुए बजट 2021-2022 की सराहना की और कहा कि कोविड-19 टीके के लिए 35,000 करोड़ रुपये के आवंटन से इस महामारी का अंत करने में सहायता मिलेगी और आर्थिक विकास में तेजी आएगी।
देश की खबरें | दो फरवरी: कलकत्ता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के कलकत्ता : अब कोलकाता: में हावड़ा जंक्शन से चार किलोमीटर के फासले पर एक महराबदार भव्य सफेद इमारत है, जिसके जालीदार छज्जे और हरे भरे प्रांगण में चार तरफ जाने वाले रास्तों के बीचोंबीच लगा सुंदर गोल फव्वारा इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। यह भारतीय संग्रहालय है जो दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। इसे दो फरवरी 1814 को खोला गया और यहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक बहुत सी वस्तुओं का विशाल संग्रह है। संग्रहालय इतना बड़ा है कि इसमें दिलचस्पी रखने वालों को इसे पूरा देखने में कई दिन का समय लग सकता है।
देश की खबरें | बजट में पर्यटन मंत्रालय का आवंटन 19 प्रतिशत घटा, उद्योग जगत निराश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगले वित्त वर्ष के लिए पर्यटन मंत्रालय का बजटीय आवंटन 2,500 करोड़ रुपये से घटा कर 2026.77 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारी नुकसान का सामना कर रहे उद्योग ने इस पर निराशा जतायी है।
जरुरी जानकारी | वृद्धि पर जोर देने वाले बजट से शेयर बाजार में बहार, लगायी अब तक की दूसरी सबसे बड़ी छलांग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने वाले बजट ने सोमवार को शेयर बाजार में नए उत्साह का संचार किया और बाजार ने लगातार छह दिनों की गिरावट को पीछे छोड़ कर जोरदार उछाल दर्ज किया। बजट में कर की दरें बढ़ाने से बचते हुए बुनियादी संरचना, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कृषि क्षेत्र पर अधिक खर्च का प्रस्ताव किया गया है। इससे उत्साहित लिवाली के समर्थन से प्रमुख शेयर सूचकांकों ने अपनी दूसरी सबसे बड़ी छलांग लगायी।
देश की खबरें | आठ फरवरी से एमफिल, एमटेक के चौथे सेमेस्टर और एमबीए के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिये खुल जाएगा जेएनयू कैंपस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एमफिल तथा एमटेक के चौथे सेमेस्टर और एमबीए के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को ‘अनलॉक’ के सातवें चरण के तहत आठ फरवरी से विश्वविद्यालय परिसर आने की सोमवार को अनुमति दे दी गई।
जरुरी जानकारी | कोरोना महामारी का असर खेल बजट पर भी, आवंटन में कटौती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना महामारी के कारण लगभग साल भर से खेल गतिविधियां ठप होने का असर खेल बजट पर भी पड़ा है और वर्ष 2021 . 22 के बजट में खेल और युवा कार्य मंत्रालय को 2596 . 14 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं जो पिछले वर्ष के मूल आवंटन से 230 . 78 करोड़ रूपये कम है ।
देश की खबरें | केंद्रीय बजट : चुनाव आयोग को ईवीएम की खरीद के लिए मिलेगा कोष
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय बजट में ईवीएम से जुड़ी बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रायल यूनिट (वीवीपीएटीएस) खरीदने तथा पुरानी वोटिंग मशीनों को नष्ट करने पर निर्वाचन आयोग को कोष प्रदान करने के लिए विधि मंत्रालय को 1,005 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
खेल की खबरें | बेंगलुरू के खिलाफ जीत के साथ प्ले आफ की उम्मीदें जीवंत रखने उतरेगा ईस्ट बंगाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एससी ईस्ट बंगाल की टीम मंगलवार को यहां पूर्व चैंपियन बेंगलुरू एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग मुकाबले में जीत के साथ प्ले आफ में जगह बनाने की उम्मीदें जीवंत रखने के इरादे से उतरेगी।
देश की खबरें | कोरोना काल में खेल ठप होने का असर खेल बजट पर भी , आवंटन में कटौती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना महामारी के कारण लगभग साल भर से खेल गतिविधियां ठप होने का असर खेल बजट पर भी पड़ा है और वर्ष 2021 . 22 के बजट में खेल और युवा कार्य मंत्रालय को 2596 . 14 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं जो पिछले वर्ष के मूल आवंटन से 230 . 78 करोड़ रूपये कम है ।
देश की खबरें | भारत में समावेशी विकास के नये युग की शुरुआत करेगा बजट: राजनाथ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट को कई मायनों में ‘‘अभूतपूर्व’’ करार दिया और कहा कि यह देश में विकास व समृद्धि के एक नये युग की शुरुआत करेगा।
देश की खबरें | विज्ञान से संबंधित मंत्रालयों के लिए बजट में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय को 2021-22 के बजट में 14,793.66 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं और इसमें मौजूदा वित्त वर्ष के मुकाबले 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है।
देश की खबरें | गृह मंत्री अमित शाह ने बजट को सर्व-समावेशी बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अगले वित्त वर्ष के बजट को ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के लिए मार्गदर्शक बताया और कहा कि इससे भारत को दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनाने तथा किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
जरुरी जानकारी | राजमार्ग परिव्यय बढाकर 1.18 लाख करोड़ रूपये, प्रमुख परियोजनाओं पर तेज होगा काम : वित्तमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2021 . 22 में राजमार्गों के लिये परिव्यय आवंटन बढाकर 1 . 18 लाख करोड़ रूपये करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि प्रमुख राजमार्ग गलियारों और परियोजनाओं पर काम तेजी से पूरा किया जायेगा ।
जरुरी जानकारी | एयर इंडिया का विनिवेश 2021-22 में होगा पूरा , विमानन मंत्रालय को 3,224 करोड़ रुपये का आवंटन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अपने बजट भाषण में कहा कि एयर इंडिया का विनिवेश 2021-22 में पूरा हो जाएगा और इस राष्ट्रीय विमान वाहक के वित्तीय पुनर्गठन के तहत एक विशेष विशेष प्रयोजन वाहन के गठन के लिए 2,268 करोड़ रुपये आवंटित किए।
जरुरी जानकारी | सरकार ने सौर इनवर्टर, लैंप पर शुल्क बढ़ाया; उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क लगाने की योजना फिलहाल टाली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने सोमवार को सौर इनवर्टर और लालटेन या लैंप पर आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया। हालांकि घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दने के लिये सौर उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क लगाने की योजना पर कदम नहीं बढ़ाया।
देश की खबरें | सरकार ने वित्तवर्ष 2022 में कृषि ऋण लक्ष्य में 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसानों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट में कृषि ऋण वितरण लक्ष्य में 10 प्रतिशत वृद्धि बढ़ोतरी कर इसे 16.5 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है।