एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | बेघर बुजुर्गों को इंदौर की शहरी सीमा से जबरन बाहर छोड़े जाने की घटना ने एक दंपति को मिलवाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगर निगम कर्मचारियों द्वारा हाड़ कंपाने वाली ठंड में बेघर और बेसहारा बुजुर्गों को इंदौर की शहरी सीमा से जबरन बाहर छोड़े जाने की बहुचर्चित अमानवीय घटना की चौतरफा हुयी निंदा के बीच इस पूरे घटनाक्रम ने एक महिला को उसके गुम हुए पति से मिला दिया।
देश की खबरें | तीन फरवरी : क्रिकेट में बड़ी सफलता, भारत ने चौथी बार जीता अंडर 19 विश्व कप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हालांकि तीन फरवरी का दिन कुछ दुखद घटनाओं का भी साक्षी रहा। 14 फरवरी 1954 को इलाहाबाद में चल रहे प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मृत्यु हो गई। करोड़ों लोगों को संगम तक खींच लाने वाले आस्था के इस पवित्र पर्व पर हुई यह अनहोनी हजारों आंखों में सदा के लिए आंसू छोड़ गई। इस घटना के बाद कुंभ मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं और मेला प्रारूप में व्यापक बदलाव किए गए। इसी तरह वर्ष 2006 में वह तीन फरवरी का ही दिन था जब मिस्र में एक यात्री नौका के लाल सागर में डूब जाने के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई।
विदेश की खबरें | म्यामां में विश्व समुदाय की कार्रवाई में सुलह समझौते पर जोर होना चाहिए :चीन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. म्यामां में हुए तख्तापलट की घटना पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक से पहले चीन ने मंगलवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सारी कार्रवाई उस देश में राजनीतिक स्थिरता, शांति एवं सुलह समझौते में योगदान पर केंद्रित होनी चाहिए।
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ट्रैक्टर परेड में हिंसा से संबंधित याचिकाओं पर बुधवार को करेगा सुनवाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा से जुड़ी कुछ याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई करेगा। इसमें एक याचिका में घटना की जांच के लिए शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग बनाने का भी अनुरोध किया गया है।
देश की खबरें | स्मृति ईरानी मामले में छह फ़रवरी को क्षेत्राधिकार की तारीख़ तय करेगी अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्तिका सिंह के वकील रोहित त्रिपाठी ने मंगलवार को कहा कि एमपी-एमएलए अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई और अदालत ने क्षेत्राधिकार के फैसले की तारीख 6 फरवरी तय की है। त्रिपाठी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की तरफ से अदालत में 2 जनवरी 21 को दायर मानहानि के एक अन्य वाद में वर्तिका सिंह का बयान आज दर्ज किया गया। इस मुकदमें से सम्बंधित गवाहों उत्कर्ष विक्रम, अजीत प्रताप सिंह, वृजेश सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, किरण सिंह को बयान के लिए अदालत ने 19 फरवरी को तलब किया है।
देश की खबरें | द्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा से किया बहिर्गमन, सरकार ने सबको कोविड-19 के टीके का आश्वासन दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में चुनाव के कुछ महीने पहले मंगलवार को शुरू हुए विधानसभा के सत्र के दौरान मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से तीखी नोक-झोंक के बाद विधानसभा से बहिर्गमन किया।
खेल की खबरें | अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए ब्लास्टर्स को मुंबई के खिलाफ जीत की जरूरत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केरल ब्लास्टर्स की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में बुधवार को यहां जब मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य इस टीम के खिलाफ अपने रिकार्ड को सुधारने के साथ मौजूदा सत्र में अपने अभियान को पटरी पर लाने का होगा।
देश की खबरें | मादक पदार्थों के मामले में पुलिसकर्मियों के कॉल रिकॉर्ड संबंधी आदेश अदालत ने बरकरार रखा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में छापामार कार्रवाई के दौरान जांच अधिकारी सहित पूरी टीम का उस समय का फोन कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन सौंपने के पुलिस कर्मियों को दिए गए आदेश को बरकरार रखा है।
देश की खबरें | मजदूर की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर जिले में शहर कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को लखनऊ बाईपास पर सड़क के किनारे से एक मजदूर का शव बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
देश की खबरें | दूसरे तेज गेंदबाज के स्थान के लिए अनुभवी इशांत और युवा सिराज में टक्कर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की अंतिम एकादश का चयन करते हुए भारत के पास अधिक विकल्प नहीं होंगे लेकिन दूसरे तेज गेंदबाज के स्थान के लिए अनुभवी इशांत शर्मा को युवा मोहम्मद सिराज से कड़ी टक्कर मिलेगी।
जरुरी जानकारी | अदालत ने फ्यूचर रिटेल को रिलायंस के साथ सौदे में यथास्थिति बनाये रखने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) को रिलायंस रिटेल के साथ 24,713 करोड़ रुपये के सौदे के संबंध में यथास्थिति बनाये रखने का मंगलवार को निर्देश दिया।
देश की खबरें | किसान आंदोलन: दिल्ली की अदालत ने पत्रकार मंदीप पूनिया को जमानत दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल से गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र (फ्रीलांस) पत्रकार मंदीप पूनिया को मंगलवार को जमानत दे दी। उन्हें दिल्ली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था।
देश की खबरें | सुखबीर बादल की कार क्षतिग्रस्त, कांग्रेस. शिअद कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष, चार जख्मी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद नगर निकाय के चुनाव के लिए नामांकन दायर करने के दौरान मंगलवार को कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान शिअद प्रमुख की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और चार लोग जख्मी हो गए।
देश की खबरें | भारतीय टीकों के कोविड- 19 वायरस के नये स्वरूप पर प्रभाव का डाटा उपलब्ध नहीं : चौबे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने मंगलवार को कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीकों के यूरोपीय कोविड- 19 वायरस के नये स्वरूप पर प्रभाव का कोई डाटा उपलब्ध नहीं है।
जरुरी जानकारी | बजट प्रभाव: बाजार में दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1200 अंक और उछला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजट के बाद बाजार में तेजी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स में 1200 अंक का उछाल आया। वहीं एनएसई निफ्टी 14,600 के स्तर को फिर से प्राप्त कर लिया। बैंक, वित्त और बुनियादी ढांचा कंपनियों के शेयरों में तीव्र लिवाली से बाजार में तेजी आयी।
देश की खबरें | दिल्ली सीरो सर्वे के बारे में विशेषज्ञों ने कहा: किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्या दिल्ली ने कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता हासिल कर ली है? दरअसल, जनवरी में किए गए ताजा सीरो सर्वेक्षण में शामिल 56.13 फीसदी लोगों में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी (प्रतिरक्षी) मिली है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी ।
देश की खबरें | डार्क वेब के जरिए बिटक्वाइन से मादक पदार्थ का धंधा करने के आरोपी व्यक्ति को जमानत नहीं मिली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई की एक एनडीपीएस अदालत ने बिटक्वाइन से डार्क वेबसाइट (ऐसी वेबसाइट जहां लोग अपनी पहचान छिपाकर अपना धंधा करते हैं) के जरिए मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने के आरोपी 20 वर्षीय एक व्यक्ति को जमानत देने से इनकार कर दिया।
जरुरी जानकारी | चीनी उत्पादन अक्टूबर-जनवरी के दौरान 25.37 प्रतिशत बढ़कर 176.8 लाख टन हुआ: इस्मा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीनी उद्योग के संगठन इस्मा ने मंगलवार को कहा कि चीनी मिलों ने गत अक्टूबर से शुरू चालू चीनी वर्ष के पहले चार महीनों में 176.8 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जो बीते वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 25.37 प्रतिशत अधिक है।
देश की खबरें | विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन विकसित करने में एनसीसी का बड़ा योगदान : मिश्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना, अनुशासन व सैन्य प्रवृत्ति विकसित करने में एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान है।
देश की खबरें | कैंटर लूटने के मामले में गिरोह के सरगना समेत नौ आरोपी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने एक गिरोह के सरगना समेत नौ लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया और इनके पास से एक आयशर कैंटर व दो कारें भी जब्त कीं। यह गिरोह सीलबंद कैंटर से सामान लूट लेता था।