देश की खबरें | स्मृति ईरानी मामले में छह फ़रवरी को क्षेत्राधिकार की तारीख़ तय करेगी अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्तिका सिंह के वकील रोहित त्रिपाठी ने मंगलवार को कहा कि एमपी-एमएलए अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई और अदालत ने क्षेत्राधिकार के फैसले की तारीख 6 फरवरी तय की है। त्रिपाठी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की तरफ से अदालत में 2 जनवरी 21 को दायर मानहानि के एक अन्य वाद में वर्तिका सिंह का बयान आज दर्ज किया गया। इस मुकदमें से सम्बंधित गवाहों उत्कर्ष विक्रम, अजीत प्रताप सिंह, वृजेश सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, किरण सिंह को बयान के लिए अदालत ने 19 फरवरी को तलब किया है।

वर्तिका सिंह के वकील रोहित त्रिपाठी ने मंगलवार को कहा कि एमपी-एमएलए अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई और अदालत ने क्षेत्राधिकार के फैसले की तारीख 6 फरवरी तय की है। त्रिपाठी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की तरफ से अदालत में 2 जनवरी 21 को दायर मानहानि के एक अन्य वाद में वर्तिका सिंह का बयान आज दर्ज किया गया। इस मुकदमें से सम्बंधित गवाहों उत्कर्ष विक्रम, अजीत प्रताप सिंह, वृजेश सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, किरण सिंह को बयान के लिए अदालत ने 19 फरवरी को तलब किया है।

गौरतलब है कि अंतराष्ट्रीय निशानेबाज़ वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री और दो अन्य लोगों द्वारा केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए यहां अदालत का रुख किया है।

वर्तिका ने आरोप लगाया था कि मंत्री के करीबी लोगों ने एक फर्जी पत्र जारी कर उन्हें केंद्रीय महिला आयोग की सदस्य के रूप में नियुक्त किया था।

वर्तिका सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री के दो कथित सहयोगी विजय गुप्ता और रजनीश सिंह ने शुरुआत में उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की और फिर 25 लाख रुपये तक आए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उनसे अश्लील तरीके से बात की।

इसके पहले 23 नवंबर को गुप्ता ने अमेठी जिले के मुसाफिरखाना पुलिस स्टेशन में वर्तिका और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद वर्तिका ने दावा किया कि जब उसने 'भ्रष्टाचार' का पर्दाफाश करने की चेतावनी दी तो उनके ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें