देश की खबरें | विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन विकसित करने में एनसीसी का बड़ा योगदान : मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना, अनुशासन व सैन्य प्रवृत्ति विकसित करने में एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान है।

जयपुर, दो फरवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना, अनुशासन व सैन्य प्रवृत्ति विकसित करने में एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान है।

राज्यपाल ने कहा कि चाहे प्राकृतिक आपदा हो या अन्य कोई आपात परिस्थिति, एनसीसी कैडेट पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं । उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में भी एनसीसी कैडेट ने एक बार फिर इसी भावना का परिचय देते हुए राहत कार्यों तथा जनजागृति अभियान में जो सहयोग किया वह सराहनीय है।

मिश्र ने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर एवं परेड में भाग लेकर लौटे राजस्थान के 34 एनसीसी कैडेट के उत्साहवर्धन के लिए राजभवन में उन्हें ‘एटहोम’ दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करगिल युद्ध के समय उन्हें शहीदों के परिवारों में जाने का अवसर मिला तो राजस्थान के युवाओं में सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का जो जज्बा है वह उन्हें उस वक्त गहरे से महसूस हुआ था।

उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखार कर, उनमें निर्णय क्षमता विकसित कर और आवश्यक गुणों का विकास कर इस जज्बे को सकारात्मक दिशा दे रहा है।

एनसीसी निदेशालय राजस्थान के उप महानिदेशक कर्नल पी. एस. राठौड़ ने इस अवसर पर आरडी कैम्प की तैयारियों, कैडेट की मेहनत तथा राज्यो में एनसीसी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीनियर अन्डर ऑफिसर रणजीत सिंह गुर्जर ने गणतंत्र दिवस परेड में पूरे भारत से आए कैडेट की एनसीसी टुकड़ी का नेतृत्व किया।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट