एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | पीसी ज्वेलर 1,510 करोड़ रुपये के कर्ज निपटान के लिए बैंकों को 51.7 करोड़ शेयर आवंटित करेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 1,510 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कर्जदाताओं के एक समूह को तरजीही निर्गम के जरिये 51.71 करोड़ शेयरों के आवंटन की मंजूरी दे दी है।
खेल की खबरें | लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी करेगा पाटीदार : कोहली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नये कप्तान रजत पाटीदार लंबे समय तक कप्तानी करेंगे ।
जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान यूनिलीवर को सीसीआई से मिनिमालिस्ट के अधिग्रहण की मंजूरी मिली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सोमवार को रोजमर्रा के घरेलू सामान (एफएमसीजी) उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर के सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल ब्रांड मिनिमालिस्ट की मूल कंपनी अपराइजिंग साइंस का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
ताजा खबरें | दिल्ली हवाई अड्डे से जुड़ी घटना के संबंध में डायल की जानकारी पर गौर कर रहा एएआई : सरकार
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) पिछले साल जून में दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर छत का एक हिस्सा गिरने की घटना की जांच रिपोर्ट पर ‘डायल’ द्वारा दी गयी जानकारी पर गौर कर रहा है।
ताजा खबरें | डीजीसीए ने विमानन कंपनियों को नियमित रूप से सीटों का निरीक्षण करने को कहा : सरकार
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइनों को सलाह दी है कि वे उड़ानों के दौरान नियमित रूप से सीटों का निरीक्षण करें और एअर इंडिया ने हर सात दिन में सीट ‘कुशन’ की ढीली स्थिति की जांच के लिए निरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।
ताजा खबरें | रेल लाइन के सर्वे के नाम पर हम पर फैसले थोप रही केंद्र सरकार: नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक सांसद ने सोमवार को केंद्र पर जम्मू कश्मीर के शोपियां और पहलगाम जैसे क्षेत्रों में जनता की इच्छा के बिना रेल लाइन के लिए सर्वे करने और अपने निर्णय थोपने का आरोप लगाया।
जरुरी जानकारी | वेदांता के विभाजन से बनने वाली हर कंपनी में 100 अरब डॉलर तक पहुंचने की क्षमताः अग्रवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि कारोबार विभाजन से सृजित होने वाली चार नई कंपनियों में से प्रत्येक में 100 अरब डॉलर की कंपनी बनने की क्षमता है।
जरुरी जानकारी | दिल्ली हाट में बिहार उत्सव-2025 शुरू, 31 मार्च तक चलेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिहार की कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए बिहार उत्सव-2025 का आयोजन 16 मार्च से 31 मार्च तक नयी दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में किया जा रहा है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
देश की खबरें | मुस्लिम ठेकेदारों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण: भाजपा ने कर्नाटक सरकार के 'असंवैधानिक कदम' की निंदा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव को सोमवार को ‘‘असंवैधानिक दुस्साहस’’ करार दिया।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: महाकुंभ में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग खारिज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाल ही में प्रयागराज में संपन्न महाकुंभ के दौरान कथित अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका सोमवार को खारिज कर दी।
देश की खबरें | राजनाथ ने गबार्ड के साथ बैठक में अमेरिका में एसएफजे की गतिविधियों पर चिंता जताई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड को खालिस्तानी अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) की अमेरिकी धरती पर गतिविधियों को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और उनसे इसे आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बिहार: पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर अधिकारी ने कहा, ‘वर्दीधारी लोग आत्मरक्षा में चला सकते हैं गोली’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के कई हिस्सों में हाल ही में पुलिसकर्मियों पर हुए हमलों के बीच पुलिस विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि वर्दीधारी लोग आत्मरक्षा में गोली चला सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी निर्दोष को नुकसान न पहुंचे।
देश की खबरें | गुरुग्राम में वाहन की टक्कर से कार पलटी, एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में एक वाहन की टक्कर से कार के पलट जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके नौ पड़ोसी घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | केरल सरकार ने कैंसर के उपचार के लिए रोबोटिक सर्जरी शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को घोषणा की कि क्षेत्रीय कैंसर केंद्र (आरसीसी) तिरुवनंतपुरम और मालाबार कैंसर केंद्र (एमसीसी), थलस्सेरी ने रोबोटिक सर्जरी इकाई सहित अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधाएं शुरू की हैं।
देश की खबरें | ममता ने फुरफुरा शरीफ दरगाह की यात्रा पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष पर साधा निशाना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फुरफुरा शरीफ से ‘‘सद्भाव, शांति और एकता’’ का संदेश दिया और दरगाह पर जाने के पीछे उनकी मंशा पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों के नेताओं की आलोचना की।
जरुरी जानकारी | सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को क्षमता निर्माण, समय पर पूंजी जुटाने पर ध्यान देना चाहिए: नागराजू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को कहा कि सरकारी बैंकों (पीएसबी) को क्षमता निर्माण, समय पर पूंजी जुटाने और कुशल संसाधन आवंटन पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
देश की खबरें | नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा: केजरीवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस और अकाली नेताओं पर पंजाब में मादक पदार्थ माफियाओं और गैंगस्टरों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आप सरकार ने मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है और जो कोई भी इसकी तस्करी में संलिप्त पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
देश की खबरें | मणिपुर के चुराचांदपुर में बढ़ते तनाव के बीच निषेधाज्ञा लगायी गयी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में चुराचांदपुर प्रशासन ने ‘हमार’ और ‘जोमी’ समुदायों के बीच झड़प के बाद जिले में सोमवार को निषेधाज्ञा लागू की गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | फरवरी में देश का निर्यात घटकर 36.91 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटे में बड़ी गिरावट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण फरवरी में देश का निर्यात लगातार चौथे महीने घटकर 36.91 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान आयात में 10 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट आने से देश का व्यापार घाटा 42 माह के निचले स्तर पर आ गया।
देश की खबरें | भाजपा ने 1952 में आंबेडकर की चुनावी हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा, कर्नाटक विधानसभा में हंगामा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों द्वारा 1952 के लोकसभा चुनाव में बी.आर. आंबेडकर की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराये जाने तथा जवाब में मंत्री प्रियंक खरगे द्वारा उनकी (आंबेडकर की) चुनावी पराजय का ठीकरा हिंदुत्व विचारक वी.डी. सावरकर पर फोड़ने के साथ ही सदन में हो-हंगामा हुआ।