खेल की खबरें | लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी करेगा पाटीदार : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नये कप्तान रजत पाटीदार लंबे समय तक कप्तानी करेंगे ।

बेंगलुरू, 17 मार्च भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नये कप्तान रजत पाटीदार लंबे समय तक कप्तानी करेंगे ।

आईपीएल के 2008 में शुरू होने के बाद से आरसीबी के लिये खेल रहे कोहली टीम का चेहरा रहे हैं । उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक कप्तानी भी की ।

पाटीदार को फाफ डु प्लेसी की जगह कप्तान बनाया गया । डु प्लेसी अब दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलेंगे ।

कोहली ने टीम के अनबॉक्स कार्यक्रम में सोमवार को आरसीबी प्रशंसकों से कहा ,‘‘ यह लंबे समय तक आपका कप्तान रहने वाला है । वह अच्छा कप्तान साबित होगा । उसके पास वह सब कुछ है जो सफल होने के लिये चाहिये ।’’

आरसीबी ने कभी आईपीएल नहीं जीता लेकिन कोहली आशावान हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हर सत्र की तरह रोमांच और खुशी है । मैं 18 साल से खेल रहा हूं और आरसीबी से प्यार है । हमारे पास बेहतरीन टीम है और मैं काफी रोमांचित हूं ।’’

पाटीदार ने कहा ,‘‘ विराट भाई, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे लीजैंड ने आरसीबी के लिये खेला है । मैं उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं । मुझे शुरू ही से यह टीम पसंद है और मुझे खुशी है कि टी20 क्रिकेट की इतनी बड़ी टीम की कप्तानी का मौका मिला ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें