देश की खबरें | गुरुग्राम में वाहन की टक्कर से कार पलटी, एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में एक वाहन की टक्कर से कार के पलट जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके नौ पड़ोसी घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 17 मार्च गुरुग्राम में एक वाहन की टक्कर से कार के पलट जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके नौ पड़ोसी घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात मानेसर इलाके के पास उस समय हुई जब कपिल कुमार, उनकी पत्नी उपासना, बेटा आरव और सास-ससुर प्रकाश चंद्र और कविता, पड़ोसियों - रेखा, इशवंती, मिथलेश, धर्मवीर (50) और सुनील के साथ राजस्थान के मिलकपुर में बाबा मोहनराम मंदिर से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि वे सुनील की ‘ईको’ कार में यात्रा कर रहे थे, जिसे सुनील चला रहा था। उन्होंने बताया कि रात करीब 8.20 बजे वे मानेसर घाटी में बाबा न्यायरामदास मंदिर के पास एक मोड़ पर पहुंचे और एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई।

पुलिस ने बताया कि सभी यात्री घायल हो गए जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह घायलों का इलाज चल रहा है जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि मानेसर पुलिस थाने में वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और वह दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू