एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | चुनावी रंजिश के चलते की गयी भाजपा नेता की हत्या के सिलसिले में छह आरोपी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल जिले में जुनाबई थाना क्षेत्र के दवथरा गांव में 10 मार्च को कथित तौर पर चुनावी रंजिश के चलते जहर का ‘इंजेक्शन’ देकर की गयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | ओडिशा में पिछले पांच साल के भीतर जंगली जानवरों के हमलों से 799 लोग मारे गए: मंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पिछले पांच वर्षों में जंगली जानवरों के हमलों में कुल 799 लोग मारे गए। विधानसभा में मंगलवार को एक मंत्री ने यह जानकारी दी।
ताजा खबरें | केंद्र तीस्ता का पानी बांग्लादेश को देने पर फैसला लेने से पहले बंगाल सरकार से परामर्श करे : तृणमूल
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. तृणमूल कांग्रेस के सदस्य रीताब्रता बनर्जी ने मंगलवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बांग्लादेश को तीस्ता नदी का पानी छोड़ने पर कोई भी निर्णय लेने से पहले वह पश्चिम बंगाल सरकार से परामर्श करे, क्योंकि इसका सीधा असर राज्य पर पड़ता है।
जरुरी जानकारी | वित्त विधेयक 2025 अभूतपूर्व कर राहत देने वाला, कर संग्रह लक्ष्य यथार्थवादीः सीतारमण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.
खेल की खबरें | मैं आसानी से और सात-आठ साल गोल्फ खेल सकता हूं: भुल्लर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने दो दशक के अंतरराष्ट्रीय करियर में 11 खिताब जीतने वाले दिग्गज भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर करियर को और सात-आठ साल तक जारी रखते हुए कुछ और खिताब जीता चाहते हैं।
देश की खबरें | पंजाब: अमृतसर में मादक पदार्थों के दो तस्करों के घर ढहाये गये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अमृतसर जिला प्रशासन ने दो कथित कुख्यात मादक पदार्थ तस्करों के घर को ढहा दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | दिल्ली सरकार ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6,874 करोड़ रुपये आवंटित किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने अपने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6,874 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसका उद्देश्य आरोग्य केंद्रों का विस्तार करके और महत्वपूर्ण देखभाल सेवाओं को बढ़ाकर स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
विदेश की खबरें | ऑस्कर विजेता फलस्तीनी निर्देशक पर इजराइली बस्तीवासियों ने हमला किया, सेना ने हिरासत में लिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फिल्मकार हमदान बल्लाल की वकील लीह सेमेल ने बताया कि उनके मुवक्किल हमदान सुसिया गांव में हिरासत में लिए गए तीन फलस्तीनियों में से एक हैं। वकील के अनुसार पुलिस ने उन्हें बताया कि तीनों को उपचार के लिए एक सैन्य अड्डे पर रखा गया था। हालांकि वकील ने मंगलवार सुबह कहा कि वह उनसे संपर्क नहीं कर पा रही हैं और वे कहां हैं, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र:बुलढाणा में मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 85.74 प्रति डॉलर पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा में आये सुधार तथा आयातकों की बढ़ती डॉलर मांग के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये में तेजी के सिलसिले पर रोक लग गई और यह 13 पैसे की गिरावट के साथ 85.74 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। इससे पिछले सात कारोबारी सत्रों में रुपया लाभ में रहा था।
विदेश की खबरें | यूक्रेन को लेकर अमेरिका-रूस वार्ता जारी रहने की संभावना, पर अभी तक कोई ठोस योजना नहीं: क्रेमलिन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका और रूस के वार्ताकारों ने यूक्रेन में तीन साल से जारी युद्ध में आंशिक विराम से जुड़े ब्योरे को अंतिम रूप देने के लिए सऊदी अरब की राजधानी में सोमवार को पूरे दिन वार्ता की। एक दिन पहले अमेरिकी अधिकारियों ने कीव की एक टीम के साथ रियाद में अलग से बातचीत की थी।
देश की खबरें | प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति पर मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति पर मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की।
जरुरी जानकारी | कर अधिकारी तलाशी में व्यापक मूल्यांकन के तहत सिर्फ अघोषित आय का निर्धारण करेंगे: वित्त विधेयक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर अधिकारी तलाशी के मामलों में व्यापक मूल्यांकन के लिए सिर्फ अघोषित आय का निर्धारण करेंगे, न कि करदाता की कुल आय का। सरकार ने इसके लिए वित्त विधेयक, 2025 में संशोधन का प्रस्ताव दिया है।
ताजा खबरें | पिछले दो वर्षों में पंजीकृत हुईं 12,957 नई सहकारी समितियां: शाह
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि पिछले दो वर्षों में देश भर में कुल 12,957 नई बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां स्थापित की गई हैं।
देश की खबरें | शुभेंदु के खुद पर पुलिस हमले के आरोप पर टीएमसी सांसद ने कहा, ‘कुशल अभिनेता’ हैं भाजपा नेता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा विधायक एक ‘कुशल अभिनेता’ हैं।
देश की खबरें | संविधान एवं कानून का उल्लंघन कर रही है राजस्थान की भाजपा सरकार: डोटासरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव समय पर न करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह संविधान एवं कानून का उल्लंघन कर रही है।
देश की खबरें | पादरी बजिंदर सिंह मामला: राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुई पीड़िता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिला मंगलवार को यहां राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | गोवा: विरासत स्थल पर पुर्तगाली काल के तोप के गोले मिले, पर्यटन परियोजना का काम रुका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को पुराने गोवा विरासत स्थल पर पुर्तगाली युग के कुछ तोप के गोले मिलने के बाद प्रस्तावित पर्यटक सुविधा केंद्र के निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोकने की मंगलवार को घोषणा की।
ताजा खबरें | संसदीय समिति ने संस्कृति मंत्रालय के लिए कैलेंडर आधारित बजट प्रणाली की सिफारिश की
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद की एक समिति ने सरकार को ऐसे आयोजनों के लिए सांस्कृतिक कैलेंडर-आधारित बजट प्रणाली विकसित करने की सिफारिश की है, जो दीर्घकालिक वित्तीय नियोजन के लिए कुंभ मेले जैसे आयोजनों को ध्यान में रखे।
ताजा खबरें | जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, अरुणाचल में हिमस्खलन बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदा : सरकार
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में अत्यधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमस्खलन बार-बार होने वाली प्राकृतिक घटना है और सरकार इससे जान-माल की सुरक्षा को उत्पन्न होने वाले खतरों से अवगत है।