देश की खबरें | संविधान एवं कानून का उल्लंघन कर रही है राजस्थान की भाजपा सरकार: डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव समय पर न करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह संविधान एवं कानून का उल्लंघन कर रही है।

जयपुर, 25 मार्च कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव समय पर न करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह संविधान एवं कानून का उल्लंघन कर रही है।

उन्होंने यहां मीडिया से कहा,‘‘ ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के नाम पर राजस्थान सरकार पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों का चुनाव टाल रही है तथा प्रशासक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों का अधिकार छीन रही है। इस तरह वह ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के विकास को अवरुद्ध कर रही है।’’

डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं का परिसीमन एवं पुनर्गठन नियमों एवं जनभावनाओं के बजाय राजनीतिक दुर्भावना के आधार पर कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य के 49 नगर निकायों के चुनाव नवम्बर 2019 में हुए थे और इनका कार्यकाल नवम्बर 2024 में ही पूरा हो गया, लेकिन इन निकायों के चुनावों का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ बल्कि सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर रखे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि इसी प्रकार 6759 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी 2025 को समाप्त हो गया एवं 704 का 31 मार्च 2025 को समाप्त हो रहा है लेकिन इनके भी चुनाव करवाने हेतु कोई अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नहीं की गई जो संविधान एवं कानून की मंशा के विरूद्ध है।

अदालत के एक फैसले का जिक्र करते हुए डोटासारा ने कहा कि परिसीमन के नाम पर पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव स्थगित नहीं किये जा सकते हैं तथा पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व चुनाव प्रक्रिया शुरू करना आवश्यक है।

उन्होंने मांग की कि जिन पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों का कार्यकाल पूर्ण हो गया है उनके चुनाव का कार्यक्रम अविलम्ब जारी होना चाहिए।

डोटासरा ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के नाम पर पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय का चुनाव नहीं करवाया जाना भारत के संविधान एवं भारतीय कानून का सीधा उल्लंघन होने के साथ ही जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ भी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार को नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव शीघ्र करवाने हेतु बाध्य करने के लिये सड़क पर संघर्ष करने के साथ ही न्यायालय का द्वार खटखटा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट