GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Credit: Wikipedia)

Gujarat Titans vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 46th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 46वां मुकाबला 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, पंजाब किंग्स ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 1 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. गुजरात टाइटंस अपने पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और घरेलू मैदान पर इसका फायदा उठाना चाहेगी. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (GT vs PBKS Head To Head)

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स का पड़ला भारी रहा हैं. पंजाब किंग्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया था.

गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन और शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और शाहरुख खान टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम में श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और नेहल वढेरा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला आज यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. पिच की सतह फ्लैट रहती है, जिससे गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है. हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग मिल सकती है. मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं, खासकर जब पिच थोड़ी धीमी हो जाती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170-180 रन के आसपास माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस (dew) का असर देखने को मिल सकता है.

अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला आज यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 3 मई को अहमदाबाद में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है. मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा और बारिश की संभावना बेहद कम है.

गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान टीम की ताकत हैं. दूसरी ओर पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी में अहम रहेंगे, जबकि अर्शदीप सिंह गेंदबाजी में असर डाल सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs PBKS 46th T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, Shreyas Iyer (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.