देश की खबरें | महाराष्ट्र:बुलढाणा में मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 25 मार्च महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चिखली-जाफराबाद सड़क पर भोकरवाड़ी के पास दोपहर को यह घटना हुई।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दोपहिया वाहन से जालना जिले के चिकली से वरुड जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि मृतक रोहित महादु चाबुक्सवार (24), शुभम रमेश चाबुक्सवार (25) और सोनू सुपडु उसारे (23) छत्रपति संभाजीनगर के सिल्लोड तालुका निवासी थे।
उन्होंने बताया कि शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
टेक जगत में छाई मायूसी: ‘Forever Layoffs’ और AI के बढ़ते चलन से कर्मचारियों का मनोबल न्यूनतम स्तर पर
LPG Crisis in India: एलपीजी आपूर्ति को लेकर सरकार सख्त, घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अवधि हुई 25 दिन, रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश
IndiGo के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा: दिसंबर 2025 के परिचालन संकट के बाद राहुल भाटिया संभालेंगे कमान
8th Pay Commission Latest News: क्या सीपीएसई कर्मचारियों के लिए अलग वेतन संशोधन समिति बनेगी? वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दिया जवाब
\