देश की खबरें | अमिताभ, अभिषेक बच्चन की हालत स्थिर, गहन चिकित्सा की जरूरत नहीं : अस्पताल सूत्र

मुंबई, 13 जुलाई कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक अस्पताल में भर्ती अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन की हालत स्थिर है।

अस्पताल सूत्रों ने कहा कि ये दोनों नानावती अस्पताल के पृथक-वास केंद्र में हैं। इन दोनों ने ट्विटर पर 11 जुलाई को संक्रमण होने की पुष्टि की थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में प्रत्येक शनिवार-रविवार को लॉकडाउन को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना.

इस संबंध में जानकारी रखने वाले अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ ये दोनों पृथक वॉर्ड में हैं और इनकी हालत स्थिर है। मौजूदा समय में इन्हें गहन इलाज की जरूरत नहीं है। उनका इलाज किया जा रहा है और वे ठीक हैं। उन्हें इसके साथ ही थेरेपी भी दी जा रही है।’’

रविवार को अभिनेत्री और अमिताभ बच्चन की 46 वर्षीय बहू ऐश्वर्या राय और उनकी पोती आराध्या भी संक्रमित पाई गईं।

यह भी पढ़े | गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के जरिए अगले 5 से 7 वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये का करेंगे निवेश: सुंदर पिचाई: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अभिषेक ने रविवार को ऐश्वर्या और आराध्या के भी संक्रमित होने की पुष्टि ट्विटर पर की और बताया कि वे दोनों घर में ही पृथक-वास में रहेंगे। अभिनेता ने बताया कि उनके पिता तब तक अस्पताल में रहेंगे जब तक डॉक्टर उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दे देते हैं। रविवार को 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाओं वाले संदेश उनके हृदय की गहराई को छू गए।

अमिताभ ने लिखा, ''आपकी चिंताओं, प्रार्थनाओं और अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी शुभेच्छाओं का मैं आभारी हूँ। सभी को धन्यवाद।''

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 1,263 नए मामले सामने आने के बाद महानगर में कुल संक्रमितों की संख्या 92,720 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)