एजेंसी न्यूज

Morning Consult Survey: पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता, जो बाइडेन और बोरिस जॉनसन को भी छोड़ा पीछे, अमित शाह ने जताई खुशी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक वैश्विक सर्वेक्षण के परिणामों पर प्रसन्नता जताई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे पसंदीदा नेता के तौर पर शीर्ष पर रखा गया है. शाह ने कहा कि यह मोदी के कार्यों तथा दूरदृष्टा नेतृत्व में प्रत्येक भारतीय के अटूट विश्वास को दर्शाता है.

Morning Consult Survey: पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता, जो बाइडेन और बोरिस जॉनसन को भी छोड़ा पीछे, अमित शाह ने जताई खुशी
पीएम मोदी व अमित शाह (Photo Credits Facebook)

Morning Consult Survey:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Union Home Minister Amit Shah) ने रविवार को एक वैश्विक सर्वेक्षण के परिणामों पर प्रसन्नता जताई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  को सबसे पसंदीदा नेता के तौर पर शीर्ष पर रखा गया है.  शाह ने कहा कि यह मोदी के कार्यों तथा दूरदृष्टा नेतृत्व में प्रत्येक भारतीय के अटूट विश्वास को दर्शाता है. यह भी पढ़े: ABP-CVoter-IANS Survey: चुनावी राज्यों में पीएम मोदी अब भी प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार

वैश्विक नेताओं की लोकप्रियता पर लगातार नजर रखने वाली संस्था ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के आंकड़ों के अनुसार 70 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद होने के साथ मोदी इस सूची (ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग) में शीर्ष पर हैं। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी शामिल किया गया है.

शाह ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘आत्मनिर्भर भारत और उसका परिश्रमी नेतृत्व पूरे विश्व में अग्रणी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 70% ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शिखर पर बने हुए हैं. यह मोदी जी के कार्यों व दूरदर्शी नेतृत्व में हर भारतीय के अटूट विश्वास का प्रतीक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).