विदेश की खबरें | अमेरिका: मिल्वौकी में इमारत में आग लगने से लोग खिड़कियों से कूदे, चार लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

आग इतनी भीषण हो गई कि अग्निशन कर्मियों की वहां पहुंची पहली टीम भी इसे बुझाने में विफल रही।

मिल्वौकी अग्निशमन प्रमुख आरोन लिप्स्की ने रविवार को बताया कि अपार्टमेंट की खिड़कियों पर मौजूद लोगों को बचाने के लिए सीढ़ी वाले ट्रकों का इस्तेमाल किया गया और जलती हुई इमारत के अंदर जाकर भी दमकल कर्मियों ने लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान कुल 30 लोगों को बचा लिया गया।

प्राधिकारियों ने फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं दी।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह आठ बजे से पहले लगी इस आग में कई अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार किया गया। आग के कारण 85 फ्लैट वाली इमारत बुरी तरह से जल गई और यहां से करीब 200 लोगों को विस्थापित किए जाने का अनुमान है।

इमारत में रहने वाले जेम्स रुबिनस्टीन ने बताया कि वह नीचे की मंजिल पर कूद गए थे।

इमारत के एक अन्य निवासी एडी एडवर्ड्स ने बताया कि वह भी बचने के लिए कूद गया।

लिप्स्की ने बताया कि 1968 में बनी इस इमारत में पानी के छिड़काव की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बताया ‘‘अगर यह व्यवथा होती तो आग पर बहुत जल्दी काबू पाया जा सकता था। तब लोगों के खिड़कियों से नीचे कूदने की नौबत नहीं आती।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)