जरुरी जानकारी | छोटी कंपनियों के शेयरों पर निगरानी के प्रारूप में संशोधन

नयी दिल्ली, 19 जुलाई देश के अग्रणी शेयर बाजारों बीएसई एवं एनएसई ने 500 करोड़ रुपये से कम पूंजीकरण वाली कंपनियों के लिए निगरानी उपायों के प्रारूप (ईएसएम) को संशोधित कर दिया है।

यह फैसला शेयर बाजारों की तरफ से बहुत छोटी कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए नियम बनाए जाने के एक महीने बाद किया गया है।

बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की तरफ से मंगलवार को जारी परिपत्रों के मुताबिक, संशोधित निगरानी उपाय प्रारूप 24 जुलाई से लागू हो जाएगा।

पहले ईएसएम चरण-दो के तहत रखे गए शेयरों में निश्चित अवश्वि पर होने वाली ‘कॉल नीलामी’ के तहत सप्ताह में सिर्फ एक बार कारोबार की मंजूरी होती थी। अब इसे संशोधित कर सभी कारोबारी दिवसों में कारोबार की मंजूरी दे दी गई है।

हालांकि इन शेयरों के लिए 100 प्रतिशत मार्जिन और कारोबार-के लिए-कारोबार निपटान से संबंधित मानकों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसके अलावा ईएसएम चरण-एक के तहत रखे गए शेयरों के लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)