देश की खबरें | सुशांत के परिवार को न्याय दिलाने में सब साथ हैं: भूपेन्द्र यादव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय दिलाने में सब लोग साथ हैं।

यादव ने एक ट्वीट किया, ‘‘बिहार से निकलकर सिनेमा की दुनिया में पहचान अर्जित करने वाले सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद समाज में एक स्फूर्त बहस शुरू हुई है। ‘नेपोटिज्म’ की बुराइयों को लेकर कई और सवाल समाज के बीच से उठ रहे हैं। सुशांत के परिवार को न्याय दिलाने में सब साथ हैं।’’

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

यादव बिहार मामलों के भाजपा के प्रभारी हैं।

‘छिछोरे’, ‘काई पो चे‘ और ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों में भूमिकाएं निभाने वाले राजपूत (34) मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को फंदे से लटके मिले थे।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन बिहार में यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है जहां विभिन्न दलों के नेताओं ने उनकी मौत के पीछे एक गहरी साजिश का आरोप लगाया है।

बिहार पुलिस ने अभिनेता के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)