देश की खबरें | सोमवार से शुरु हो रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, तीन सितंबर हिमाचल प्रदेश में सोमवार से शुरु हो रहे 12 दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले बृहस्पतिवार को एक सर्वदलीय बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ने की।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कड़े प्रोटोकॉल के दायरे में राज्य विधानसभा सत्र सोमवार से 18 सितंबर तक चलेगा।

यह भी पढ़े | Sukhdev Dhaba of Murthal Hit By Coronavirus: मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव.

सर्वदलीय बैठक के बाद, विधनसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्षी विधायकों से सहयोग का अनुरोध किया है ताकि आगामी विधानसभा सत्र शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संचालित हो सके।

बैठक के दौरान संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, सीएलएम विधायक राकेश सिंह और निर्दलीय विधायक होशियार सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली के होटल, रेस्तरां, क्लब में 9 सितंबर से परोसा जा सकेगा शराब: सूत्र.

विपक्षी विधायकों ने कहा कि 12-दिवसीय मानसून सत्र में वे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और बेहतर तरीके से कोविड-19 से निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

परमार ने कहा कि विधानसभा में विधायकों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए चार लाख रुपये की लागत से छह - छह फुट ऊंची पारदर्शी पॉली कार्बोनेट की शीट लगाई गई हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा के पांचों प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनर उपलब्ध होंगे।

सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में किसी भी आगंतुक को अनुमति नहीं दी जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि मंत्रियों और विधायकों को अपने साथ एक निजी सहायक या पीएसओ लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सत्र के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या भी इस बार 1,200 से घटाकर 400 कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)