AUS vs IND: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटे एलेक्स कैरी, शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट लय में आए नजर; भारत की बढ़ाई टेंशन

भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले अपने बल्लेबाजी स्टांस में थोड़ा बदलाव करने से आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी जबर्दस्त फॉर्म में लौट आये हैं. 33 वर्ष के कारी ने इस सत्र में शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में पहले चार दौर में सर्वाधिक 452 रन बनाये और उनका औसत 90 से ऊपर रहा

Alex Carey (Photo: @ESPNcricinfo)

पर्थ, 19 नवंबर: भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले अपने बल्लेबाजी स्टांस में थोड़ा बदलाव करने से आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी जबर्दस्त फॉर्म में लौट आये हैं.

33 वर्ष के कारी ने इस सत्र में शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में पहले चार दौर में सर्वाधिक 452 रन बनाये और उनका औसत 90 से ऊपर रहा. यह भी पढें: AUS vs IND 1st Test, Perth Stadium Stats and Record: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टेस्ट, यहां जानें पर्थ स्टेडियम के आंकड़े, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट समेत सभी रिकॉर्ड

एलेक्स कैरी ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘ मैने मामूली सा बदलाव किया है लेकिन इसका फायदा मिल रहा है. जब आप खेलते रहते हैं तो आपको कई चीजों पर काम करने का मौका नहीं मिलता. मैने खाली समय में इस पर काम किया और अब बहुत अच्छा लग रहा है.’’

उन्होंने कहा कि नये स्टांस में अब वह बल्ले को थोड़ा ऊपर से पकड़ रहे हैं जिससे उन्हें रिएक्शन का अतिरिक्त समय मिल पा रहा है. उन्होंने कहा ,‘‘ मैं बल्ले को थोड़ा ऊपर से पकड़ रहा हूं. इससे रिएक्शन के लिये ज्यादा समय मिल रहा है.’

उनके साथी खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने कहा ,‘‘ वह अच्छा खेल रहा है और इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहेगा. भारत के खिलाफ श्रृंखला में क्या होगा, कह नहीं सकते लेकिन वह टीम में अहम भूमिका निभायेगा.’’ आस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को भी टीम में रखा है लेकिन कारी इसे लेकर चिंतित नहीं हैं.

उन्होंने कहा ,‘‘ टीम में एक ही विकेटकीपर रहता है लेकिन देश में इतने सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी है जिनके बीच जगह को लेकर प्रतिस्पर्धा है. मैं भी उनमें से एक हूं ।जोश काफी ऊर्जावान खिलाड़ी है और मैने उसके साथ काफी समय बिताया है. वह मेरा दोस्त है और हमारा तालमेल अच्छा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट