ताजा खबरें | अखिलेश यादव ने दिन भर पार्टी कार्यालय से मतगणना पर नजर बनाए रखी

लखनऊ, 10 मार्च समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय से मतगणना पर नजर बनाए रखी।

चुनाव परिणाम पर अभी तक उनकी ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव सुबह करीब 11 बजे कार्यालय आए थे और दिन भर वहीं रहे। उन्होंने बताया कि शाम को अखिलेश घर के लिए निकल गए।

यह पूछे जाने पर कि क्या सपा प्रमुख ने चुनाव परिणामों के बारे में बात की, चौधरी ने कहा कि पार्टी प्रमुख पहले चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे।

अखिलेश खुद करहल विधानसभा सीट से 67,504 मतों के अंतर से जीते हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को हराया है।

हालांकि, सपा गठबंधन भाजपा को लगातार दूसरी बार फिर से सत्ता हासिल करने से नहीं रोक सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)