जरुरी जानकारी | अजमेरा रियल्टी की बिक्री बुकिंग दिसंबर तिमाही में लगभग दोगुनी रही

नयी दिल्ली, 13 जनवरी रियल एस्टेट फर्म अजमेरा रियल्टी एंड इन्फ्रा इंडिया लिमिटेड की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में लगभग दोगुनी होकर 253 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी की पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बिक्री बुकिंग 128 करोड़ रुपये की रही थी।

मुंबई स्थित अजमेरा रियल्टी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि बीती तिमाही में उसने 1,03,573 वर्ग फुट क्षेत्र की बिक्री की जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 63,595 वर्ग फुट रहा था।

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में कंपनी की बिक्री बुकिंग पांच प्रतिशत बढ़कर 730 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 694 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान कुल 3,59,820 वर्ग फुट क्षेत्र बेचा, जबकि बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,01,010 वर्ग फुट था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)