एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची; नोएडा, फरीदाबाद में ‘बहुत खराब’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब होकर नौ दिनों के बाद मंगलवार को "गंभीर" श्रेणी में पहुंच गई, जबकि यह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में "बहुत खराब" श्रेणी में और गुड़गांव में "खराब" श्रेणी में बनी रही। एक सरकारी एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

देश की खबरें | गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची; नोएडा, फरीदाबाद में ‘बहुत खराब’
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 24 नवंबर गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब होकर नौ दिनों के बाद मंगलवार को "गंभीर" श्रेणी में पहुंच गई, जबकि यह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में "बहुत खराब" श्रेणी में और गुड़गांव में "खराब" श्रेणी में बनी रही। एक सरकारी एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा तैयार किए गए वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के पांच शहरों में हवा में प्रदूषक तत्वों पीएम 2.5 और पीएम 10 की मौजूदगी अधिक रही।

यह भी पढ़े | Delhi: छेड़छाड़ से तैयार अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोप, 2 गिरफ्तार.

गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, 24 घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार की शाम 4:00 बजे गाजियाबाद में 428, नोएडा में 396, ग्रेटर नोएडा में 382, ​​फरीदाबाद में 360 और गुड़गांव में 296 था।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5439 नए केस, 30 की मौत: 24 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोमवार को गाजियाबाद में यह 365, नोएडा में 301, ग्रेटर नोएडा में 286, गुड़गांव में 285 और फरीदाबाद में 272 था।

रविवार को यह गाजियाबाद में 288, नोएडा में 273, ग्रेटर नोएडा में 270 और गुड़गांव में 242 था।

गाजियाबाद का औसत एक्यूआई पिछली बार दिवाली के एक दिन बाद 15 नवंबर को "गंभीर" श्रेणी में आ गया था, जब अन्य जिलों में भी हवा खराब स्तर पर पहुंच गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).