एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | वायु प्रदूषण से दिल भी पड़ सकता कमजोर : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वायु प्रदूषण का हानिकारक असर उन लोगों के हृदय पर भी पड़ सकता जो पहले से ही उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त हैं। यह दावा एक अध्ययन में किया गया है।

विदेश की खबरें | वायु प्रदूषण से दिल भी पड़ सकता कमजोर : अध्ययन

वाशिंगटन, पांच नवंबर वायु प्रदूषण का हानिकारक असर उन लोगों के हृदय पर भी पड़ सकता जो पहले से ही उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त हैं। यह दावा एक अध्ययन में किया गया है।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि गुर्दे की गंभीर बीमारी (सीकेडी) के साथ उच्च रक्तचाप की बीमारी से ग्रस्त वयस्कों में ग्लेसिटीन-3 के स्तर में वृद्धि का संबंध वायु प्रदूषण के संपर्क से हैं जिसमें हृदय के भीतर निशान बन जाते हैं।

अध्ययन के नतीजों को बृहस्पतिवार को अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (एएसएन) किडनी वीक-2021 में ऑनलाइन प्रकाशित किया गया है।

अमेरिका स्थित केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी से संबद्ध एवं अनुसंधान पत्र के प्रमुख लेखक हफसा तारिक ने बताया, ‘‘वायु प्रदूषण का सीधा संबंध व्यक्तियों में सीकेडी के साथ मायोकार्डियल फाइब्रोसिस से है।’’

मायोकार्डियल फाइब्रोसिस तब होता है जब हृदय की फाइब्रोब्लास्ट नामक कोशिका कोलेजेनेस निशान ऊत्तक पैदा करने लगती हैं। इससे हृदय गति रूक सकती है और मौत हो सकती है।

तारिक ने कहा, ‘‘ वायु प्रदूषण को सीमित करने का लाभकारी प्रभाव सीकेडी में हृदय संबंधी बीमारियों को कम करने के रूप में मिलेगा।’’

गौरतलब है कि यह विश्लेषण 1,019 प्रतिभागियों पर दो साल तक किए गए अध्ययन पर आधारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).