कोलकाता, एक मार्च एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार को कोलकाता से उत्तर प्रदेश के हिंडन हवाई अड्डे के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की। एयरलाइन ने एक बयान में यह जानकारी दी।
कोलकाता-हिंडन मार्ग पर पहली उड़ान सुबह 9.30 बजे हिंडन में उतरी।
कोलकाता से हिंडन की उड़ान प्रतिदिन संचालित होगी, जबकि हिंडन से कोलकाता की उड़ान शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।
उड़ानें कोलकाता से सुबह 7.10 बजे उड़ान भरेंगी और रोजाना सुबह 9.30 बजे हिंडन पहुंचेंगी, जबकि वापसी की उड़ानें शाम 5.20 बजे हिंडन हवाई अड्डे से रवाना होंगी और शाम 7.40 बजे कोलकाता पहुंचेंगी।
एयरलाइन ने कहा कि वह हिंडन से 40 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी, जो सीधे बेंगलुरु, चेन्नई, गोवा, जम्मू और कोलकाता को जोड़ेगी।
नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने शनिवार को गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे से एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाओं का उद्घाटन किया।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा, “हिंडन, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के अलावा दिल्ली-एनसीआर के पूर्वी और उत्तरी भूगोल को कवर करने वाले एक विशाल जलग्रहण क्षेत्र की सेवा करता है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY