देश की खबरें | एअरइंडिया एक्सप्रेस का विमान कोझीकोड में रनवे से फिसला, दो हिस्सों में टूटा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अगस्त दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार शाम केरल के कोझीकोड हवाईअड्डे पर उतरने के बाद “दो हिस्सों” में टूट गया।

विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विमान में करीब 191 लोग सवार थे।

यह भी पढ़े | केरल के कोझिकोड विमान हादसे को लेकर दुबई में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइ नंबर जारी किया: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डीजीसीए ने कहा कि उड़ान संख्या – आईएक्स 1344- वाला विमान भारी बारिश के बीच हवाईपट्टी के अंत तक पहुंच गया और “घाटी में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को मौके पर जाने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़े | Air India Express Aircraft From Dubai Overshoots Runway at Calicut Airport in Kozhikode, Crashes Into Valley: केरल में कोझिकोड में रनवे पर फिसलकर दो टुकड़ों में टूटा एयर इंडिया का विमान, पायलट समेत 3 की मौत, देखें VIDEO.

शाह ने ट्वीट किया, “केरल के कोझीकोड में एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुर्घटना के बारे में जानकर व्यथित हूं। एनडीआरएफ को यथाशीघ्र मौके पर पहुंचकर राहत अभियान में सहायता का निर्देश दिया है।”

विमान शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर हवाईअड्डे पर उतरा। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि विमान संभवत: रनवे से आगे निकल गया।

और विवरण का अभी तत्काल पता नहीं चला है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में सिर्फ बोईंग 737 विमान हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)