देश की खबरें | एअरइंडिया एक्सप्रेस विमान हवाईपट्टी से फिसलकर खाई में गिरा, कई घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझीकोड, सात अगस्त एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान यहां कोझीकोड हवाईअड्डे की हवाईपट्टी पर फिसलकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि विमान में 191 लोग सवार थे।

उन्होंने कहा कि कई लोगों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है और इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े | केरल के कोझिकोड विमान हादसे को लेकर दुबई में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइ नंबर जारी किया: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डीजीसीए के एक बयान में कहा गया कि एआईईएएक्सबी1344, बी737 दुबई-कालीकट उड़ान जिसमें 191 लोग सवार थे दुर्घटना का शिकार हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को मौके पर जाने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़े | Air India Express Aircraft From Dubai Overshoots Runway at Calicut Airport in Kozhikode, Crashes Into Valley: केरल में कोझिकोड में रनवे पर फिसलकर दो टुकड़ों में टूटा एयर इंडिया का विमान, पायलट समेत 3 की मौत, देखें VIDEO.

शाह ने ट्वीट किया, “केरल के कोझीकोड में एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुर्घटना के बारे में जानकर व्यथित हूं। एनडीआरएफ को यथाशीघ्र मौके पर पहुंचकर राहत अभियान में सहायता का निर्देश दिया है।”

डीजीसीए के बयान में कहा गया कि हवाईपट्टी-10 पर उतरने के बाद विमान रुका नहीं और हवाईपट्टी के अंत तक पहुंचकर खाई में गिरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया।

यात्रियों में 10 नवजात, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य भी शामिल हैं।

विमान शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर हवाईपट्टी पर उतरा।

विमानन कंपनी के एक प्रव्कात ने कहा कि विमान संभवत: हवाईपट्टी से फिसल गया।

बचाव अभियान जारी है।

हादसे के वक्त वहां भारी बारिश हो रही थी।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि पुलिस और दमकल कर्मियों को राहत और बचाव अभियान के लिये सभी कदम उठाने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)