भोपाल, 28 सितंबर भारतीय पुलिस सेवा के मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी का पत्नी के साथ मारपीट करने वाला कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्थानांतरण करते हुये उन्हें पदमुक्त कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) पुरुषोत्तम शर्मा पत्नी की पिटाई करते दिख रहे हैं जबकि बाद में मारपीट का विरोध करते नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अधिकारी को पदमुक्त कर दिया गया है। जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पद पर है, यदि वह अवैध गतिविधि में लिप्त है और कानून को अपने हाथ में ले रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’
मध्यप्रदेश के गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1986 बैच के अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को संचालक, लोक अभियोजन के पद से तत्काल स्थानांतरित कर कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया।
यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: राजपथ पर ट्रैक्टर जलाना खतरनाक साजिश, बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत.
इन खबरों की हालांकि पुष्टि नहीं हो पाई है कि अधिकारी को उसकी पत्नी ने एक महिला के घर पर रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद अधिकारी ने कथित तौर पर पत्नी के साथ मारपीट की थी ।
शर्मा के पुत्र तथा आयकर विभाग में उपायुक्त पार्थ (32) ने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और वरिष्ठ अधिकारियों को यह वीडियो भेजा और उनसे अनुरोध किया कि उनके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाये।
शर्मा ने पीटीआई- से कहा कि यदि उन्होंने कुछ गलत किया है तो उनके बेटे को बताना चाहिये कि उनकी मां इतने लंबे समय से मेरे साथ क्यों रह रही हैं?
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY