विदेश की खबरें | ब्रिटेन में तीन महिलाओं की हत्या के बाद तीर-धनुष को लेकर नियम सख्त करने पर विचार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, संदिग्ध आरोपी अपराध स्थल से करीब 22 किलोमीटर दूर एक कब्रिस्तान में घायल अवस्था में मिला और बृहस्पतिवार को उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, संदिग्ध आरोपी अपराध स्थल से करीब 22 किलोमीटर दूर एक कब्रिस्तान में घायल अवस्था में मिला और बृहस्पतिवार को उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उत्तर पश्चिमी लंदन के बुशे में कैरल हंट (61) और उनकी दो बेटियों-हन्नाह (28) तथा लूजी (25) की उनके घर पर हत्या के बाद पुलिस ने पूरे दिन आरोपी किल क्लिफोर्ड की तलाश की। पुलिस और एंबुलेंस सेवा के कर्मी मंगलवार की शाम उपनगर क्युल डी सैक पहुंचे और पीड़ितों को बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
उत्तरी लंदन में सघन तलाशी के बाद क्लिफोर्ड (26) बुधवार को इनफील्ड इलाके में अपने घर के नजदीक मिला।
स्काई न्यूज द्वारा प्रसारित तस्वीरों में पुलिस लैवेंडर हिल कब्रिस्तान से संदिग्ध को स्ट्रेचर पर लिटाकर बाहर लाती दिखती है। क्षेत्र में सशस्त्र पुलिस, फॉरेंसिंक जांच की टीम और एंबुलेंस कर्मी मौजूद हैं।
पुलिस ने यह नहीं बताया कि संदिग्ध कैसे घायल हुआ लेकिन कहा कि उसकी ओर से कोई गोली नहीं चलाई गई। इसने बताया कि क्लिफोर्ड को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बेडफोर्डशायर, कैम्ब्रिजशायर और हर्टफोर्डशायर की मुख्य अपराध शाखा के अन्वेषण निरीक्षण जस्टिन जेंकिन्स ने कहा, ‘‘गहन जांच के बाद संदिग्ध का पता लगाया गया और अब तक की जांच में इस मामले में किसी अन्य के शामिल होने की जानकारी नहीं मिली है।’’
पुलिस ने यह नहीं बताया कि क्लिफोर्ड मारी गईं महिलाओं को जानता था या नहीं, लेकिन दावा किया कि हत्याएं लक्षित हैं। वहीं, ब्रिटिश मीडिया ने कहा कि क्लिफोर्ड मारी गईं महिलाओं में से एक का पूर्व प्रेमी है।
बीबीसी ने पुष्टि की है कि महिलाएं उसके खेल टिप्पणीकार जॉन हंट के परिवार की हैं।
इस बीच, पिछले सप्ताह सत्ता में आई लेबर पार्टी की सरकार ने कहा कि वह इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही है कि तीर-धनुष के स्वामित्व संबंधी नियमों को क्या और सख्त करने की जरूरत है।
सुरक्षा मंत्री डैन जार्विस ने कहा कि गृह मंत्री वाईवेट्टे कूपर ‘‘कल की भयानक घटना की समीक्षा समीक्षा करेंगी और इस संबंध में कोई फैसला करेंगी।’’
तीर-धनुष का इस्तेमाल हाल के वर्षों में कई बड़े अपराधों को अंजाम देने के लिए किया गया है। दिसंबर 2021 में एक व्यक्ति एआई चैटबॉट से प्रेरित होकर तत्कालीन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने के इरादे से तीर-धनुष के साथ विंडसर कैसल में प्रवेश कर गया था। इस मामले में जसवंत सिंह छैल को देशद्रोह के मामले में नौ साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

