इंफाल, 10 जनवरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद मणिपुर में कांग्रेस के विधायक चालटोनलीन एमो ने सोमवार को राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।
राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एमो का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विधानसभा के सचिव के. मेघजीत सिंह ने कहा, ‘‘चालटोनलीन एमो ने मणिपुर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।’’
पिछले विधानसभा चुनाव (2017) में कांग्रेस को 60 सदस्यीय विधानसभा में 28 सीटें मिली थीं, लेकिन उसके बाद से ही सदन में उसकी सदस्य संख्या में लगातार कमी आ रही है।
गौरतलब है कि भाजपा का दामन थामने के बाद एमो को पार्टी ने निलंबित कर दिया था।
राज्य में 27 फरवरी और तीन मार्च, दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY